हाल ही में हुए पठानकोट हमले के बाद भारत आतंकियों को भारतीय सीमा से दूर रखने की हरसंभव कोशिश कर रहा है। जिसमें भारत को सबसे बड़ी मदद मिलती है करीब सवा तीन हज़ार किमी पर फेंसिंग का होना, जिससे कोई भी भारत में घुसपैठ न कर सके। पर भारत-पाक बॉर्डर के कुछ इलाके ऐसे हैं, जहाँ फेंसिंग लगना संभव नही है, और यही वो जगह है, जहाँ से पकिस्तान के रास्ते आतंकवादी भारत में घुसपैठ करते हैं। बता दें कि यह नो फेंसिंग एरिया 146 किमी का है। लेकिन अब भारत ने आतंकियों से अपने देश का बछव करने का एक कारगर तरीका ढूंढ निकाला है। जिसके ज़रिये अब आतंकी भारत की सरज़मी पर पैर नहीं रख पाएंगे। ये हैं एक तरह की अदृश्य दीवार, जो पाकिस्तान से आनेवाले आतंकियों के लिए लगाईं जा रही है।
जी हाँ, अब जल्द ही बीएसएफ की टीम बॉर्डर पर एक लेज़र वॉल को लगवाने जा रही है। ये मोर्डेन सिस्टम सीमा पर होनेवाली बाहरी घुसपैठ को पूओरी तरह से रोक देगी, जिससे भारत में होनेवाले आतंकी हमले रुक जाएंगे। इसके अलावा ये उन आतंकिययों को पकड़ने में भी मददगार साबित होगी, जो भारत में घुसपैठ करने की कोशिश करेंगे। ये भारत की उन आतंकी संगठनों को ये आखिरी चेतावनी की तरह है, क्योंकि अब जो भी इस रास्ते से भारत में घुसने की कोशिश करेगा, उसका मरना निश्चित होगा। बताया जा रहा होई कि भारत और पकिस्तान की बॉर्डर पैर कुल 41 पॉइंट ऐसे हैं, जहाँ से ये आतंकी आसानी से भारत में घुस जाते हैं। अब इन्ही पॉइंट्स पर ये लेज़र टेक्निक इस्तेमाल में लाई जाएगी।
बता दें कि इसी लेज़र टेक्निक के बारे में जानने के लिए पिछले साल गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस्राइल की यात्रा की थी। इसी फेंसिंग की मदद से इजराइल सरकार ने गाज़ा सीमा से होने वाली फिलिस्तीनियों की घुसपैठ को लगभग खत्म करने में कामयाबी हासिल की है। ऐसा माना जाता है कि इस्राइल ऐसा पहला देश है, जिसने दुनिया का सबसे बेहतरीन बॉर्डर प्रोटेक्शन सिस्टम तैयार किया है। इस सिस्टम के अंतर्गत हाईक्वॉलिटी लॉन्ग रेंज कैमरा, नाइट ऑब्ज़रवेशन सिस्टम, थर्ड जेनरेशन थर्मल इमेज, लॉन्ग रेंज डिटेक्शन राडार, इलेक्ट्रानिक टच और मोशन सेंसर तकनीत इन सभी का समावेश होगा, जिससे भारतीय सीमा की बेहतर तरीके से सुरक्षा की जा सकेगी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.