INX Media Case: भ्रष्टाचार मामले में आरोपपत्र दायर करने की तैयारी में सीबीआई

भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई के आरोपपत्र में इंद्राणी के अभियोजन पक्ष की गवाह बनने की संभावना है. वह पहले ही सरकारी गवाह बन गई थी.

Published date india.com Updated: October 16, 2019 12:30 PM IST
P Chidambaram
पी चिदंबरम

नई दिल्ली: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) आईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में आरोपपत्र दायर करने को तैयार है और इसमें वह पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति को नामजद कर सकती है. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि एजेंसी इसमें वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को भी नामजद कर सकती है, जो इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी द्वारा प्रवर्तित आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश के लिए मिली मंजूरी से संबंधित निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा थे.

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई के आरोपपत्र में इंद्राणी के अभियोजन पक्ष की गवाह बनने की संभावना है. वह पहले ही सरकारी गवाह बन गई थी. इंद्राणी पर अन्य एक मामले में अपनी ही बेटी की हत्या का आरोप है.

चिदंबरम को सीबीआई ने 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था और वह भ्रष्टाचार के मामले में तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं. चिदंबरम 2004 से 2014 तक संप्रग-1 और संप्रग-2 सरकारों के दौरान केंद्रीय वित्त और गृह मंत्री थे.

वित्त मंत्री के रूप में चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान 2007 में 305 करोड़ रुपये का विदेशी धन प्राप्त करने के लिए आईएनएक्स मीडिया समूह को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी)की मंजूरी में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सीबीआई ने 15 मई, 2017 को एक प्राथमिकी दर्ज की थी. इसके बाद, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2017 में इस संबंध में धन शोधन का मामला दर्ज किया था.

(इनपुट-भाषा)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.