By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Inx Media Case P Chidambaram Moves Delhi High Court Seeking Interim Bail On Health Grounds
INX मीडिया केस: स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते पी. चिदंबरम ने मांगी HC से अंतरिम जमानत
चिदंरबम ने आईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में अपनी मुख्य जमानत याचिका के जरिए ही अंतरिम राहत की याचिका दायर की.
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने INX मीडिया धन शोधन मामले में स्वास्थ्य आधार पर अंतरिम जमानत मांगते हुए बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) का रुख किया. सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ के सामने याचिका पेश कर इस पर तत्काल सुनवाई की मांग की.
महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना की टकरार पर NCP ने किया कटाक्ष, कार्टून बनाकर कही ये बात…
पीठ ने बृहस्पतिवार को अदालत के सामने मामले को रखा. चिदंरबम ने आईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में अपनी मुख्य जमानत याचिका के जरिए ही अंतरिम राहत की याचिका दायर की. पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम को मामले में उनकी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत अवधि खत्म होने पर बुधवार को निचली अदालत के सामने पेश किया जाएगा.
सीबीआई (CBI) ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में 21 अगस्त को उन्हें गिरफ्तार किया गया था. यह मामला 15 मई 2017 को दर्ज किया गया. यह मामला चिदंबरम के वित्त मंत्री रहते हुए 2007 में विदेशों से 305 करोड़ रुपए की निधि हासिल करने के लिए आईएनएक्स मीडिया समूह को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (FIPB) की मंजूरी देने में कथित अनियमितिताओं से जुड़ा है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें