ईरान में परिवार या दोस्त फंसे हैं? जानें आप कैसे पहुंचा सकते हैं उन तक मदद और अपना संदेश
ईरान में हालात खराब हैं. इंटरनेट बंद कर दिया गया है. ऐसे में अगर आपका कोई दोस्त या परिवार का सदस्य ईरान में फंसा है तो आप उसे कैसे संपर्क कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं.
Iran Crisis: ईरान में सरकार की तरफ से लगाए गए इंटरनेट ब्लैकआउट की वजह से ज्यादातर ईरानी ऑस्ट्रेलियाई अपने देश में दोस्तों और परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. इस बीच कुछ लोगों को अपने प्रियजनों से विदाई के मैसेज मिल रहे हैं, जो सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल होने जा रहे हैं और उन्हें डर है कि वे घर वापस नहीं लौटेंगे. ऐसे में उनके परिवार डरे हुए हैं. भारत सरकार ने भी अब ईरान में मौजूद लोगों के लिए एडवाजरी जारी की है.
ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों की चिंता बढ़ गई है, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है. इन नंबर्स पर काल करके आप अपने दोस्तों या परिवार वालों से बात कर सकते हैं. भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. इसके अलावा इस ईमेल आईडी पर भी आप अपना संदेश भेज सकते हैं cons.tehran@mea.gov.in
- +989128109115
- +989128109109
- +989128109102
- +989932179359
देश में हालात खराब
देश में हालात और खराब हो गए हैं, हफ्तों से चल रहे विरोध प्रदर्शन धीमे होने का नाम नहीं ले रहे हैं. मंगलवार को, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों से अपने संस्थानों पर कब्जा करने की अपील की और उनसे पीछे न हटने को कहा. ज्यादा जानकारी दिए बिना, उन्होंने कहा कि मदद रास्ते में है. दूसरी ओर, ईरानी अधिकारियों ने अमेरिका और इज़राइल पर प्रदर्शनकारियों को भड़काकर देश में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया है, और मौतों के लिए 'आतंकवादी ऑपरेटिव' को ज़िम्मेदार ठहराया है.
इस स्थिति को देखते हुए, भारतीयों से अब बहुत ज्यादा सावधानी बरतने, विरोध प्रदर्शन वाले इलाकों से बचने, तेहरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने, यात्रा और पहचान के दस्तावेज तैयार रखने और स्थानीय घटनाओं पर नजर रखने की अपील की गई है. जिन लोगों ने दूतावास में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनसे जल्द से जल्द ऐसा करने को कहा गया है, जबकि मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर और ईमेल सपोर्ट शुरू कर दिए गए हैं.
एडवाइजरी में क्या कुछ कहा गया?
एडवाइजरी में कहा गया है, 'ईरान में सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने ट्रैवल और इमिग्रेशन डॉक्यूमेंट्स, जिनमें पासपोर्ट और आईडी शामिल हैं, अपने पास तैयार रखें. इस संबंध में किसी भी मदद के लिए उनसे भारतीय दूतावास से संपर्क करने का अनुरोध किया जाता है.'
एडवाइजरी में आगे कहा गया है, 'यह दोहराया जाता है कि सभी भारतीय नागरिकों और PIO को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए, विरोध प्रदर्शन या प्रदर्शन वाले इलाकों से बचना चाहिए, ईरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहना चाहिए और किसी भी नई जानकारी के लिए स्थानीय मीडिया पर नजर रखनी चाहिए.'
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें