IRCTC/Indian Railways: भारत में कोरोना संक्रमण (Covid-19 in India) लगभग नियंत्रण में आने के बाद अब दैनिक गतिविधियां फिर शुरू हो गई हैं. राज्य सरकारें लगातार विभिन्न स्तर पर लोगों को छूट दे रही हैं. भारतीय रेलवे भी छोटी और लंबी दूरी के यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लगातार ट्रेनों की संचालन संख्या बढ़ा रहा है. इसी बीच उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) ने आज मंगलवार को यात्रियों को अहम जानकारी दी. इसने बताया कि कुछ तकनीकी खराबी के कारण कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभिवत होगा.
रेलवे के मुताबिक राजस्थान में बीकानेर मंडल में सादुलपुर-रेवाड़ी स्टेशनों के बीच नए ब्लॉक स्टेशन ‘सादुलपुर बाईपास जं. केविन’ को चालू करने और सूरतपुरा स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते 18.06.21 से 26.06.21 (नौ दिन) तक संचालन प्रभावित रहेगा. यहां प्री नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होगा. 27.06 और 28.06.21 को नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होगा. इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा.
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द-
रेवाड़ी-बीकानेर स्पेशल (Rewari-Bikaner Special – 04789) 25.06.21 को रद्द रहेगी.
बीकानेर-रेवाड़ी स्पेशल (Bikaner-Rewari Special – 04790) 26.06.21 को रद्द रहेगी.
रेगुलेट होने वाली ट्रेनें-
सिकंदराबाद-हिसार स्पेशल (Secunderabad-Hisar Special – 02789) 16.06.21 को सिकंदाबाद से रवाना होगी और सादुलपुर स्टेशन पर बीस मिनट रेगुलेट रहेगी.
डेगाना-हिसार स्पेशल (Degana-Hisar Special – 04891) 21.06.21 को डेगाना से रवाना होगी और सादुलपुर स्टेशन पर बीस मिनट रेगुलेट होगी.
कोटा-हिसार स्पेशल (Kota-Hisar Special – 09807) 25.06.21 को कोटा से रवाना होगी और लोहारू स्टेशन पर बीस मिनट रेगुलेट होगी.
हिसार-डेगाना स्पेशल (Hisar-Degana Special – 04892) 28.06.21 को हिसार से रवाना होगी और झुंपा स्टेशन पर बीस मिनट रेगुलेट होगी.
यहां देखें पूरी लिस्ट-

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.