IRCTC/Indian Railways: LHB कोच के साथ चलेगी हावड़ा-गांधीधाम स्पेशल, जानिए क्या है इसका मतलब

IRCTC/Indian Railways: पूर्वी रेलवे (Eastern Railway) ने बताया कि अब गांधीधाम-हावड़ा स्पेशल (Gandhidham Howrah Special) को आईसीएफ से एलएचबी में अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है.

Published: June 4, 2021, 3:53 PM IST

IRCTC/Indian Railways: ट्रेनों से साधारण कोचों को हटाया जाने लगा है. भारतीय रेलवे ने कोरोना काल के दौरान साधारण कोच के साथ चलने वाली ट्रेनों को चिन्हित कर उनमें एलएचबी (LHB) कोच लगाने शुरू कर दिए. इस बदलाव के साथ ट्रेन को ना सिर्फ रफ्तार मिलेगी बल्कि और सुरक्षा भी अपग्रेड होगी. जानकारों के मुताबिक ऐसी ट्रेनें अन्य साधारण ट्रेनों की तुलना की काफी सुरक्षित हैं.

आज शुक्रवार को इसी संबंध में पूर्वी रेलवे (Eastern Railway) ने बताया कि अब गांधीधाम-हावड़ा स्पेशल (Gandhidham Howrah Special) को आईसीएफ से एलएचबी में अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है. इसने बताया कि गांधीधाम-हावड़ा स्पेशल को पारंपरिक आईसीएफ रेक से एलएचबी रेक में परिवर्तित किया जाएगा.

ये ट्रेन परिवर्तित रेक के साथ पांच जून यानी कल से गांधीधाम से छूटेगी और सात जून को हावड़ा से रवाना होगी. इसके अतिरिक्त सामान्य सेवा बहाल होने पर उपरोक्त विशेष ट्रेन 12937/12938 गांधीधाम-हावड़ा गरबा एक्सप्रेस के रूप में चलेगी.

LHB कोच की खासियतें-
दुर्घटना के दौरान इन ट्रेनों में 90 फीसदी तक यात्रियों के सुरक्षित रहने की संभावना रहती है.
एलएचबी कोच को लिंक हॉफमैन बुश नाम से भी जाना जाता है.
इसके रख रखाव में कम खर्च आता है.
इसमें बैठने की क्षमता ज्याता होती है क्योंकि ये कोच ICF कोच से 1.7 meters ज्यादा लंबे होते हैं.
एलएचबी कोच से यात्रियों को 160 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार मिलेगी.

उल्लेखनीय है कि पश्चिम मध्य रेल ने जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस, जबलपुर-निजामुद्दीन सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस, हबीबगंज-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, हबीबगंज-जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस और कोटा-निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस इत्यादि को एलएचबी कोचों से चलाना शुरू कर दिया है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.