नई दिल्ली। रेल से सफर करने वाले लोगों के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) एक तोहफा लेकर आया है. दरअसल, अब रेल टिकट का ई- भुगतान करने पर यात्रियों को कैशबैक की सुविधा मिलेगी. अगर कोई यात्री एमवीजा (mvisa) के माध्यम से रेल टिकट की कीमत का भुगतान करता है तो उसे कैशबैक मिलेगा.
एमवीजा एक तरह का ई-वॉलेट है जिसमें आप पहले से पैसा रख सकते हैं और टिकट बुक करने के दौरान इस एप की मदद से भुगतान कर सकते हैं. कैशबैक ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप अपने स्मार्टफोन में एमवीजा एप डाउनलोड करें.
इसके बाद आप एमवीजा एप को अपने डेबिट, क्रेडिट अकाउंट से जोड़ ले. वहां एमवीजा अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर लें. इसके बाद आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अपने mVisa QR कोड को स्कैन कर लें.
आईआरसीटीसी ने 4 सितंबर तक एक प्रमोशनल ऑफर की पेशकश की है, इसके तहत कैशबैक दिया जाएगा. रेल टिकटों पर 50 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा.
इसके अलावा रेलवे एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए ‘अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें’ सेवा भी शुरू करने जा रही है. जल्द ही यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट खरीदने और उसके भुगतान बाद में करने में सक्षम होंगे.
जानकारी के मुताबिक, इस सेवा के माध्यम से यात्री यात्रा के पांच दिन पहले टिकट बुक कर सकते हैं, जिस पर उन्हें 3.5 फीसदी सेवा शुल्क चुकाना होगा, जिसका भुगतान अगले 14 दिनों में किया जा सकता है. हालांकि यह विकल्प केवल ई-टिकटों पर ही उपलब्ध होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.