IRCTC लेकर आया है दुबई का स्पेशल टूर पैकेज, अबू धाबी घूमने का भी मौका मिलेगा, जानिए 5 रात और 6 दिन की यात्रा का पूरा खर्च

यात्रा 13 फरवरी को लखनऊ से शुरू होगी और वापसी की तारीख 18 फरवरी है. 13 फरवरी को लखनऊ से फ्लाइट 5 बजकर 45 मिनट पर होगी. 18 फरवरी को वापसी की यात्रा के लिए दुबई से फ्लाइट रात 10 बजकर 5 मिनट पर होगी.

Published date india.com Published: January 8, 2026 3:06 PM IST
IRCTC लेकर आया है दुबई का स्पेशल टूर पैकेज, अबू धाबी घूमने का भी मौका मिलेगा, जानिए 5 रात और 6 दिन की यात्रा का पूरा खर्च

Dubai Tour Package: घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए IRCTC दुबई टूर का एक खास पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज मे  5 रात और 6 दिन की यात्रा शामिल है. यात्रा फरवरी 2026 में शुरू होगी. सबसे बड़ी बात ये है कि इस पैकेज में आपको अबू धाबी घूमने का मौका भी मिलेगा. IRCTC के टूर पैकेज में आप बुर्ज खलीफा और स्वामी नारायण हिंदू मंदिर भी घूम सकते हैं.

जनिए टूर पैकेज की पूरी डिटेल

IRCTC का फरवरी स्पेशल दुबई टूर पैकेज 3 फरवरी से शुरू हो रहा है. इसकी जानकारी आईआरसीटीसी के सोशल मीडिया अकाउंट से दी गई है. इस खास टूर पैकेज में आपको बुर्ज खलीफा, मिरेकल गार्डन, मरीना क्रूज राइड, गाला डिनर विद बेली डांस, फ्यूचर म्यूजियम, हिंदू मंदिर और अबू धाबी में फेरारी वर्ल्ड देखने और घूमने का मौका मिलेगा. टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती है.

कितनी है टिकटों की कीमत

सिंगल शेयरिंग– 1 लाख 34 हजार रुपये

डबल शेयरिंग– 1 लाख 8 हजार रुपये

ट्रिपल शेयरिंग– 1 लाख 6 हजार रुपये

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बच्चों का टिकट- (बेड के साथ) — 96500 रुपये

बच्चों का टिकट- (बिना बेड के)— 83800 रुपये

टूर पैकेज में शामिल होने के नियम

यात्रा 13 फरवरी को लखनऊ से शुरू होगी और वापसी की तारीख 18 फरवरी है. 13 फरवरी को लखनऊ से फ्लाइट 5 बजकर 45 मिनट पर होगी. 18 फरवरी को वापसी की यात्रा के लिए दुबई से फ्लाइट रात 10 बजकर 5 मिनट पर होगी. पासपोर्ट की वैलिडिटी भारत लौटने की तारीख से कम से कम 06 महीने होनी चाहिए. पासपोर्ट में सरनेम होना चाहिए. 2 साल से कम उम्र के बच्चे का किराया IRCTC द्वारा बुकिंग के समय बताया जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.