क्या इस राज्य में लगेगा Night Curfew? नए रूप वाले कोरोना का मरीज मिलने पर CM ने कही ये बात

क्या कर्नाटक में रात का कर्फ्यू लगने जा रहा है.

Published: December 23, 2020, 8:26 AM IST

Night Curfew in Karnataka: कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन (Corona Virus Strain) मिलने से दहशत है. दुनिया के कई देशों में हड़कंप मचा हुआ है. भारत में नए रूप वाले कोरोना वायरस के कुछ मरीज मिले हैं. चेन्नई में भी ये मरीज मिला है. इसे लेकर कर्नाटक सरकार सतर्क हो गई है. इसके बाद से कर्नाटक में रात का कर्फ्यू लगाये जाने की चर्चा तेज हो गई है. लोगों का लग रहा है कि हालात को देखते हुए कर्फ्यू लगाया जा सकता है.

कर्नाटक में रात का कर्फ्यू (Night Curfew) लगेगा या नहीं, इसे लेकर सीएम बीएस येदियुरप्पा (BS Yeddyurappa) ने साफ़ किया है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में रात का कर्फ्यू लगाने का सरकार के सामने कोई प्रस्ताव नहीं है. येदियुरप्पा ने कहा कि ब्रिटेन से आए एक यात्री से चेन्नई में कोरोनावायरस के एक नए रूप का पता चला है.

कर्नाटक के सीएम ने कहा, “हमें अतिरिक्त सतर्क रहना होगा. जो भी बाहर से आएगा, उसे एयरपोर्ट पर ही चेक किया जाएगा. कर्नाटक सरकार ने ब्रिटेन, डेनमार्क और नीदरलैंड से राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए 14 दिन क्वारंटाइन रहना अनिवार्य किया गया है.” उन्होंने कहा कि यह नया कोरोना वायरस संस्करण कुछ ऐसा है जिसने राज्य और देश के लोगों को चिंतित कर दिया है, जिसके बाद यह मालूम हुआ कि ब्रिटेन से चेन्नई पहुंचे एक व्यक्ति को इससे संक्रमित पाया गया है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.