Anju Pakistan: फेसबुक पर बने अपने दोस्त से पाकिस्तान मिलने गई भारतीय महिला अंजू ने धर्म परिवर्तन करते हुए इस्लाम कबूल लिया और अपने दोस्त नसरुल्ला से शादी कर ली है. हालांकि अंजू और नसरुल्ला ने इस बात से इनकार किया है लेकिन, पाकिस्तान मीडिया की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है. इस्लाम धर्म अपनाने और निगाह करने पर अंजू को कई सारे तोहफे मिले हैं.
इस्लाम धर्म अपनाने पर उपहार में मिली जमीन
बता दें अंजू ने इस्लाम स्वीकार करने के बाद 25 जुलाई को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले में अपने दोस्त नसरुल्ला से शादी कर ली. जिसके बाद उसे नकद राशि और जमीन उपहार के रूप में दी गई है. दरअसल, पाकिस्तानी युवा नेता और पाक स्टार ग्रुप ऑफ कंपनी के मालिक मोहसिन खान अब्बासी ने शनिवार (29 जुलाई) को अंजू और नसरुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान मोहसिन खान ने अंजू को एक चेक सौंपा, जिसकी धनराशि के बारे में खुलासा नहीं किया गया है. इसके अलावा उन्होनें अंजू को 2,722 वर्ग फुट जमीन के दस्तावेज भी दिए गए ताकि वह पाकिस्तान में आराम से रह सके.
अंजू पाकिस्तान नागरिकता लेंगी तो देंगे
मोहसिन खान अब्बासी ने कहा, ‘‘ अंजू ने भारत से पाकिस्तान तक यात्रा की और अपना नया वैवाहिक जीवन शुरू करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया. हम अपने धर्म में उसका स्वागत करने और उसकी शादी की बधाई देने के लिए यहां आए हैं. ’’ बता दें इस्लाम धर्म अपनाने के बाद अंजू को अब उसके भारतीय नाम से नहीं बल्कि इस्लामी नाम फातिमा से जाना जाएगा. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अंजू को सिर्फ महंगा फ्लैट या पैसे ही नहीं मिले हैं बल्कि उसे ये भी ऑफर दिया गया है कि अगर वह पाकिस्तान की नागरिकता को ले लेती है, तो उसे घर बैठे सैलरी पाने का मौका भी मिलेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.