TMC से इस्तीफा देने के बाद क्या BJP में शामिल होने जा रहीं सुष्मिता देव? हिमंता सरमा से मुलाकात के क्या हैं मायने!

Written By: Parinay Kumar Updated by: Parinay Kumar
Updated Date:June 10, 2026 12:55 PM IST

सुष्मिता देव (Sushmita Dev) TMC में शामिल होने से पहले असम के सिलचर से लोकसभा सांसद रह चुकी हैं. सुष्मिता देव साल 2021 में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई थीं.

Sushmita Dev News: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं. सबसे पहले उन्हें बंगाल विधानसभा चुनाव में 15 साल बाद सत्ता गंवानी पड़ी. इसके बाद पार्टी के अंदर बगावत शुरू हो गई और TMC दो धरों में बंटने की कगार पर पहुंच गई है. इसके अलावा बीते एक हफ्ते में 2 राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा देकर पार्टी छोड़ दी है. ताजा मामला सुष्मिता देव (Sushmita Dev) का है. TMC के दिग्गज नेता सुखेंदु शेखर के बाद सुष्मिता देव ने बुधवार (जून, 10, 2026) को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया और पार्टी छोड़ दी.

Advertising
Advertising

सुष्मिता देव ने कहा कि मैंने सिर्फ राज्यसभा ही नहीं टीएमसी से भी दिया है. जल्द ही पूरी बात करूंगी. मैंने हिमांता जी मुलाकात की है. ममता जी के बारे में कोई बात नहीं करूंगी. मेरा जो भी भविष्य का कदम होगा. जल्द ही इसकी घोषणा करूंगी. बहुत लंबी कहानी है. आज के दिन मै मुक्त हूं.

हिमंता से मिलीं सुष्मिता देव

इस्तीफे का ऐलान करने के तुरंत बाद ही सुष्मिता देव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Sarma) से मुलाकात की. न्यूज एजेंसी ANI ने हिमंता और सुष्मिता देव की मुलाकात का वीडियो जारी किया है. मुलाकात की तस्वीरें जैसे ही सामने आईं राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया कि क्या सुष्मिता देव भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रही हैं?

सुष्मिता देव के इस्तीफे में क्या?

राज्यसभा के चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन को लिखे एक लेटर में सुष्मिता देव ने कहा, 'मैं राज्यसभा की मेंबरशिप से इस्तीफा देती हूं, जिसे तुरंत स्वीकार किया जाए.' इस्तीफे के कुछ ही समय बाद, सुष्मिता देव की एक मुस्कुराती हुई तस्वीर ऑनलाइन आई, जिसमें वह असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा के साथ उनके दिल्ली वाले घर पर हैं. जब एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या इसका असम से कोई कनेक्शन है तो वीडियो में देव को यह कहते हुए सुना गया, 'इसका सिर्फ असम कनेक्शन है.'

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें