ISI Terror Module: ओसामा के चाचा ने प्रयागराज में सरेंडर किया, देश में पूरे आतंकी नेटवर्क को को-ऑर्डिनेट कर रहा था

आईएसआई के एक सक्रिय आतंकी मॉड्यूल के प्रशिक्षित आतंकवादी ओसामा के चाचा हुमैद-उर-रहमान ने प्रयागराज में उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है

Published date india.com Published: September 18, 2021 2:17 PM IST
ISI Terror Module, ISI, Terror Module, Osama,Prayagraj, UP, Maharashtra, ATS, Mumbai Police, Uttar Pradesh, Pakistan,
(फोटो प्रतीकात्‍मक)

नई दिल्ली: आईएसआई एक सक्रिय आतंकी मॉड्यूल के प्रशिक्षित आतंकवादी ओसामा के चाचा हुमैद-उर-रहमान ने प्रयागराज में उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, रहमान ने शुक्रवार को करेली थाने में सरेंडर कर दिया. वहीं, महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने दिल्ली पुलिस द्वारा पाकिस्तान संगठित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के सिलसिले में मुंबई से जाकिर नाम के व्यक्ति को शुक्रवार रात को एक अभियान के दौरान उपनगर जोगेश्वरी से पकड़ा गया. बाद में उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

बता दें किसे 14 सितंबर को दिल्ली पुलिस द्वारा त्योहारी सीजन के दौरान हमलों की योजना बना रहे एक सक्रिय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के बाद ओसामा को गिरफ्तार किया गया था. उत्तर प्रदेश पुलिस ने पहले रहमान के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया था. आरोप है कि दिल्ली के जामिया नगर का रहने वाला रहमान भारत में पूरे आतंकी नेटवर्क को कोऑर्डिनेट कर रहा था.

आरोपियों की पहचान जान मोहम्मद शेख (47) उर्फ ‘समीर’, ओसामा (22), मूलचंद (47), जीशान कमर (28), मोहम्मद अबु बकर (23) और मोहम्मद आमिर जावेद (31) के तौर पर हुई, जिन्हें दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में ओसामा और कमर पाकिस्तान में प्रशिक्षित आतंकवादी हैं, जो इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के निर्देश पर काम करते थे. उन्हें आईईडी लगाने के लिए दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में उपयुक्त स्थानों की तलाश करने का काम दिया गया था.

ओसामा और जीशान कमर को ओमान की राजधानी भेजा गया था
जांच की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि रहमान ने ओसामा और यूपी के इलाहाबाद के रहने वाले जीशान कमर को पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेने के लिए ओमान की राजधानी मस्कट भेजा था. जब वे मस्कट पहुंचे, तो पाकिस्तान इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) उन्हें विस्फोटक और बम बनाने का प्रशिक्षण दिलाने के लिए समुद्री मार्गों से ग्वादर बंदरगाह ले गया.

एके-47 चलाने, बम और आईईडी बनाने व आगजनी करने की ट्रेनिंग दी गई थी
ओसामा और जीशान कमर को रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं की मदद से बम और आईईडी बनाने और आगजनी करने की ट्रेनिंग दी गई थी. उन्हें छोटी फायरआर्म्स और एके-47 को संभालने और उपयोग करने की भी ट्रेनिंग दी गई थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ओसामा अप्रैल में मस्कट के लिए निकला था
पूछताछ में पता चला कि ओसामा अप्रैल में मस्कट के लिए निकला था, जहां उसकी मुलाकात जीशान से हुई थी. वे 15-16 बंगाली भाषी लोगों से जुड़ गए और कई ग्रुपों में विभाजित हो गए, जहां जीशान और ओसामा को एक समूह में रखा गया. अगले कुछ दिनों में, कई छोटी समुद्री यात्राओं के बाद, कई बार नांव बदलने के बाद, उन्हें पाकिस्तान में ग्वादर बंदरगाह के पास जिओनी शहर ले जाया गया, जहां उनका स्वागत एक पाकिस्तानी ने किया, जो उन्हें थट्टा के एक फार्महाउस में ले गया.

पाकिस्तानी सेना ने ट्रेनिंग दी थी, मस्कट वापस लाए गए थे
फार्महाउस में पहले से तीन पाकिस्तानी नागरिक थे. इनमें से दो, जब्बार और हमजा ने उन्हें ट्रेनिंग दी. ये दोनों पाकिस्तानी सेना से थे, क्योंकि उन्होंने सैन्य वर्दी पहनी थी. ट्रेनिंग लगभग 15 दिनों तक चली और उसके बाद, उन्हें उसी मार्ग से मस्कट वापस ले जाया गया.

सभी छह आरोपी 29 सितंबर तक पुलिस हिरासत में
ओसामा और जीशान के अलावा गिरफ्तार किए गए अन्य चार आरोपी आतंकवादियों की पहचान मुंबई निवासी जान मोहम्मद शेख के रूप में हुई है. बाकी तीनों उत्तर प्रदेश के थे, जिसमें रायबरेली निवासी मूलचंद, बहराइच के मोहम्मद अबू बकर और लखनऊ के मोहम्मद आमिर जावेद हैं. सभी छह आरोपी 29 सितंबर तक पुलिस हिरासत में हैं।

महाराष्ट्र एटीएस ने एक संदिग्ध को पकड़ा, आतंकी मॉड्यूल से तार जुड़े होने का संदेह
महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने दिल्ली पुलिस द्वारा पाकिस्तान संगठित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के सिलसिले में मुंबई से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस विभाग के सूत्रों ने आज शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जाकिर नाम के व्यक्ति को शुक्रवार रात को चलाए एक अभियान के दौरान उपनगर जोगेश्वरी से पकड़ा गया. बाद में उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया.

छह संदिग्ध आतंकवादियों में से एक मोहम्मद शेख मुंबई के धारावी का रहना वाला है
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से प्रशिक्षण ले चुके दो आतंकवादियों समेत 6 लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही मंगलवार को आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। अधिकारियों ने बताया था कि आतंकवादियों ने देशभर में कई धमाके करने की कथित तौर पर साजिश रची थी। छह संदिग्ध आतंकवादियों में से एक मोहम्मद शेख मुंबई के धारावी का रहना वाला है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादियों से पूछताछ के दौरान जाकिर का नाम सामने आया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.