आतंकी संगठन आईएसआईएस की नापाक हरकते अक्सर सामने आती रहती है। अमेरिकी पत्रकार जेम्स फोले की निर्मम हत्या का वीडियो आज भी लोगो के जहन में जिंदा है। ऐसे में अगर कोई शख्स आईएसआईएस का प्रवकता बनने की इच्छा जाहिर करे तो क्या होगा। जी हाँ मुंबई में रहनेवाले एक शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी और कहा कि वह भारतीय नागरिकता छोड़कर आतंकी संगठन आईएस का आधिकारिक प्रवक्ता बनना चाहता है।
इस मामले के सामने आते ही मुंबई पुलिस हरकत में आ गयी और मुंबई क्राइम ब्रांच उस शख्स की तलाश कर रही है। साथ ही पुलिस ने इस व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान भी चलाया हुआ है। इस शख्स ने याकूब मेमन को फांसी दिए जाने के बाद अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भारत की नागरिकता छोड़कर इस्लामिक स्टेट से जुड़ने की इच्छा जताई थी।
“मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह शख्स एक पत्रकार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस के मुताबिक यह शख्स नवी मुंबई का रहनेवाला है।
ज्ञात हो कि इससे पहले भी वो कई पोस्ट लिख चुका था। 30 जुलाई को उसने याकूब मेमन को शहीद लिखा था। 1 अगस्त को उसने लिखा कि वह राजधानी एक्सप्रेस से 4 अगस्त को दिल्ली पहुंचेगा और इराक एंबेसी जाकर आईएस का प्रवक्ता बनने की अपनी इच्छा जताएगा। उसने यह भी लिखा था कि वह वीजा के लिए जल्द ही पाकिस्तान एंबेसी भी जाएगा। इस शख्स का नाम जुबैर अहमद खान है।
इस शख्स ने अपने पोस्ट में खुद के पत्रकार होने का दावा किया था। ज्ञात हो कि मंगलवार को पुलिस ने इस शख्स की लोकेशन बांद्रा में ट्रेस की थी लेकिन यह पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले ही फरार हो गया। इस शख्स ने आईएस नेता अबू बकर अल-बगदादी को सोशल मीडिया पर संदेश लिखकर आईएस का आधिकारिक प्रवक्ता बनने की इच्छा जताई थी।
बता दे कि सोशल मीडिया पर इस शख्स की पोस्ट वायरल हो गई। हालांकि मुंबई पुलिस ने उसकी पोस्ट डिलीट कर दी हैं। लेकिन सभी पोस्ट डिलीट नहीं हुईं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले किसी व्यक्ति ने पुलिस को इस शख्स के विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में सूचना दी थी। गौरतलब है कि 1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन को पिछले गुरुवार को नागपुर की सेंट्रल जेल में फांसी दी गई थी।
Add India.com as a Preferred Source
गौरतलब है कि आईएसआईएस इससे पहले तब सुर्ख़ियो में आया था जब खबरे आयी थी कि मुंबई से सटे कल्याण के चार युवक इस आंतकी संगठन में शामिल हो गए है. इनमे तनवीर शेख,आरिफ मजीद, अमन नईम टंडेल और शाहीन फारुकी टंकी। हालांकि बाद में आरिफ मजीद भारत वापस आ गया। इसी दौरान यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ था।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.