
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का असर कमोडिटी प्राइस पर पड़ चुका है. तेल और गैस की सप्लाई रुकने से भारत में LPG सिलेंडर संकट गहराता जा रहा है. इस मामले को लेकर लोकसभा में विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा. इसके बाद केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने लोकसभा में बयान दिया है. पुरी ने कहा, “लोगों को गैस सिलेंडर को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है. देश में अभी पर्याप्त गैस है. हम लंबे समय तक हालात से निपटने को तैयार हैं. भारत में क्रूड सप्लाई सुरक्षित है. CNG की सप्लाई भी 100% जारी है.”
हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा कि ईरान के होर्मुज स्ट्रेट रूट से 20% आवाजाही प्रभावित है. लेकिन, इससे गैस सिलेंडर को लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है. मोदी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यह है कि भारत के 33 करोड़ परिवारों, खासकर गरीबों और जरूरतमंदों की रसोई में किसी भी तरह की कमी न हो. घरेलू सप्लाई पूरी तरह से सुरक्षित है. डिलीवरी साइकिल में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हरदीप पुरी के बयान के दौरान विपक्षी सदस्य एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगाए.
VIDEO: टैंकर लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया शख्स, फिर अकेले ही भरवा लिया 5000 लीटर तेल
उन्होंने कहा, “भारत का करीब 45% क्रूड स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से इंपोर्ट होता था. प्रधानमंत्री की शानदार कूटनीतिक पहुंच और साख की वजह से भारत ने उतना क्रूड वॉल्यूम हासिल किया है, जितना उसी समय में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से मिल सकता था.”
दूसरे रूट से हो रही सप्लाई
हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा कि हमारे पास पर्याप्त कच्चा तेल है. डीजल-पेट्रोल और गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है. LNG कार्गो रोजाना आ रहे हैं. दूसरे रूट से भी सप्लाई आ रही है. हम कनाडा, नॉर्वे, रूस से फ्यूल खरीद रहे हैं.
28% बढ़ा LPG प्रोडक्शन
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “देश में LPG का प्रोडक्शन 28% तक बढ़ा है. अल्टरनेट फ्यूल चैनल्स को एक्टिवेट कर दिया गया है. रिटेलर्स के जरिये केरोसिन तेल भी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है. 3 मंत्रियों की कमेटी बनाई गई है, जो हालात पर नजर रखे हुए है. हम लंबे समय तक ऐसे हालात से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. देश में पैनिक की वजह से डिमांड बढ़ी है. गैस को लेकर प्राथमिकताएं तय कर दी गई हैं.” हरदीप पुरी के बयान के बाद विपक्षी सदस्यों ने हंगामा कर दिया. इसके चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.
LPG की घरेलू सप्लाई सुरक्षित
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि देश में घरेलू सप्लाई पूरी तरह से सुरक्षित है. मॉडर्न एनर्जी हिस्ट्री में दुनिया ने ऐसा समय पहले कभी नहीं देखा. भारत की क्रूड सप्लाई की स्थिति सुरक्षित है और वॉल्यूम होर्मुज से मिलने वाले वॉल्यूम से ज्यादा है.
गांव और शहर के लिए LPG बुकिंग के अलग नियम
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. ग्रामीण इलाकों में 45 दिनों के बाद और शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों बाद दूसरे LPG सिलेंडर की बुकिंग होगी.
भारत के पास कितने दिन का LPG स्टॉक?
सरकार ने कंफर्म डेटा अभी जारी नहीं किया है. लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के पास 10 दिन का LPG बफर स्टॉक है, जो जल्द ही खत्म हो सकता है. इससे पहले 11 मार्च को पेट्रोलियम मिनिस्ट्री की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि घरेलू LPG प्रोडक्शन में 25% की बढ़त हुई है. इसी के चलते केंद्र सरकार ने ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1995’ लागू कर दिया है, ताकि LPG सिलेंडरों की जमाखोरी पर रोक लगाई जा सके. वहीं, ज्यादा जरूरतमंद को पहले सिलेंडर मिले.
इसके साथ ही सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट रिफाइनरियों को प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए कहा है.
भारत में LPG की सप्लाई कैसे कम हो गई?
अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग के चलते विदेशों से होने वाली LPG सप्लाई प्रभावित हुई है. इसलिए भारत में LPG की किल्लत देखी जा रही है. भारत UAE, कतर, सऊदी अरब, कुवैत जैसे खाड़ी देशों से गैस या पेट्रोलियम मंगवाता है. सप्लाई ईरान के होर्मुज स्ट्रेट से होकर पहुंचती है. ईरान ने जंग के चलते ये रूट बंद कर दिया है. जंग से पहले इस वॉटर रूट से रोजाना औसतन 153 जहाज निकलते थे. इनकी संख्या अब 13 के करीब रह गई है. फारस की खाड़ी में भारत के झंडे वाले 28 जहाज हैं. होर्मुज स्ट्रेट पर 4 जहाज हैं, जिन पर 101 भारतीय नाविक हैं.
भारत में LPG की कितनी खपत?
भारत अपनी खपत की 60% LPG विदेशों से खरीदता है. बाकी भारतीय रिफाइनरियों में तैयार होती है. भारत में सालाना करीब 33 मिलियन मीट्रिक टन LPG की खपत होती है. ये घरेलू गैस सिलेंडर के हिसाब से हर साल करीब 235 करोड़ सिलेंडर हुआ. हिसाब लगाए तो ये संख्या रोजाना 64 लाख सिलेंडर के बराबर है. LPG का 88% हिस्सा घरों में इस्तेमाल होता है. बाकी 12% गैस कॉमर्शियल यानी होटल, रेस्टोरेंट, इंडस्ट्री वगैरह में काम आता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.