EnglishHindi

Israel Embassy Blast मामले में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा सुराग, कैब ड्राइवर से हो रही पूछताछ

दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में एक कैब ड्राइवर के बारे में पता चला है जिस कैब में दोनों संदिग्ध बैठकर आए थे.

Written by: Avinash Rai
Updated: January 30, 2021, 11:01 AM IST

Israel Embassy Blast: लुटियंस दिल्ली में स्थित इजरायली दूतावास के पास हुए बम धमाके की जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही है. इससे पहले एजेंसियों को सीसीटीवी फुटेज से कुछ सुराग हाथ लगे थे. वहीं अब दिल्ली पुलिस को घटनास्थल पर जाने वाले 2 संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी मिली है. बता दें कि इस दौरान घटना स्थल के पास से ही दिल्ली पुलिस को एक लिफाफा भी मिला है, जिसपर इजरायल को लेकर कुछ बाते कही गई हैं.

खबरों की माने तो दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में एक कैब ड्राइवर के बारे में पता चला है जिस कैब में दोनों संदिग्ध बैठकर आए थे. फिलहाल कैब ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है और दोनों संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है.

बता दे कि जिस स्थान पर धमाका हुआ उस स्थान से एक दुपट्टे को भी बरामद किया गया है. स्पेशल सेल टीम के द्वारा अभी इस मामले की भी जांच की जा रही है. बता दें कि इजरायल दूतावास के बाहर हुई इस धमाके के बाद महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है.

इसी के साथ इस धमाके के बाद मुंबई में धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों, सरकारी दफ्तरों इत्यादि की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. वहीं सभी आने जाने वाली गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है. बता दें कि देर रात गृहमंत्री अमिथ शाह ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी मौजूद रहे थे.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.