नई दिल्ली: लुटियंस दिल्ली के इलाके में स्थित इजरायली दूतावास के पास शुक्रवार को धमाका देखने को मिला. इसके बाद सभी एजेंसियां हरकत में आ गईं और मामले की जांच पड़ताल में जुट गईं. राहत की बात ये रही कि इस घटना में केवल कुछ गाड़ियां हीं क्षतिग्रस्त हुईं. राजधानी दिल्ली में इजरायली दूतावास के बाहर यह धमाका तब हुआ जब नजदीक ही बीटिंग रिट्रीट का आयोजन हो रहा था.
बता दें कि इस धमाके की जिम्मेदारी अबतक किसी भी आतंकवादी संगठन द्वारा नहीं ली गई है. हालांकि कई राज्यों को इस घटना के बाद से अलर्ट कर दिया गया है. इस दौरान एंबेसी के पास ही पुलिस को एक लिफाफा मिला है. लिफाफे में क्या है अभी तक इस जानकारी को साझा नहीं किया गया है. हालांकि जांच एजेंसियों को 3 सीसीटीव कैमरों से कुछ सुराग मिले हैं.
धमाके की असल वजह क्या थी और किन कारणों से यह धमाका किया गया इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह मात्र एक तरह की चेतावनी थी कि हम कहां तक पहुंच सकते हैं. इस घटना के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने अपने बंगाल दौरे को रद्द कर दिया और देर रात उन्होंने बैठक की जिसमें खुफिया विभाग के अधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद थे.
हालांकि इस मामले की जांच कौन सी एजेंसी करेगी इसका खुलासा अबतक नहीं हुआ है, हालांकि यह तय गृह मंत्रालय करेगा. हालांकि यह आतंकी संगठन का काम लगता है तो हो सकता है NIA को मामले की जांच करने दी जाए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.