Israel Embassy Blast in Delhi: दिल्ली में हाई प्रोफाइल अब्दुल कलाम रोड से इजरायल दूतावास के पास ब्लास्ट हुआ है. इसे लेकर सनसनी मच गई है. बताया जा रहा है कि धमाके की आवज़ इतनी तेज़ था कि कई कारों के शीशे टूट गए. इससे हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि भारत-इजरायल के बीच राजनयिक रिश्ते के 29 साल आज ही हुए पूरे हैं. और इसी मौके पर आज ब्लास्ट हुआ.
इजरायल ने कहा- ये आतंकी घटना है: धमाके के लेकर इजरायल (Israel) का भी बयान आ गया है. इजरायल ने कहा कि हम भारत के संपर्क में हैं. हमारे दूतावास के पास ब्लास्ट हुआ है. इसमें कोई घायल नहीं हुआ है. वहीं, इस घटना को इजरायल ने आतंकी घटना बताया है. इजरायल ने कहा कि ये एक्ट ऑफ टेरर है.
बताया जा रहा है कि धमाके की आवज़ इतनी तेज़ था कि कई कारों के शीशे टूट गए. इससे हड़कंप मच गया. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का धमाके को लेकर बयान भी आ गया है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि धमाके दशहत फैलाने की साजिश के मकसद से किया गया है.
विजय चौक पर मौजूद थे पीएम मोदी
ये धमाका दिल्ली में स्थित इजरायली दूतावास के पास स्थित हाई प्रोफाइल रोड अब्दुल कलाम रोड (Abdul Kalam Road) पर हुआ. जिस जगह पर धमाका हुआ, उससे विजय चौक की दूसरी बमुश्किल डेढ़ किलोमीटर है. इसी जगह पर आज रिपब्लिक डे का औपचारिक समापन समारोह ‘बीटिंग रीट्रीट’ चल रहा था. पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इस समारोह में मौजूद थे. पीएम मोदी के साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind), रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) भी मौजूद थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्लास्ट छोटा था. हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. मौके पर पहुंचे फायर ऑफिसर प्रेम लाल ने बताया, “हमें विस्फोट के बारे में शाम करीब 5:45 बजे फोन आया जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे. मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम भी पहुँच गई है. घटना की जांच की जा रही है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.