EnglishHindi

Israel Embassy Blast: धर्मशाला में इजराइली नागरिकों वाले क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ायी गई, अलर्ट पर है ये इलाका

धरमकोट गांव को हिमाचल प्रदेश के ‘मिनी-इज़राइल’ के रूप में जाना जाता है.. क्यों?

Published: January 31, 2021, 10:08 PM IST

Israel Embassy Blast: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दिल्ली में इजराइली दूतावास के बाहर आईईडी विस्फोट के कुछ दिनों बाद रविवार को ऊपरी धर्मशाला के मैक्लोडगंज और धरमकोट स्थित इजराइली नागरिकों वाले इलाकों और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी.

कांगड़ा के एसएसपी विमुक्त रंजन ने कहा कि मैक्लोडगंज के पास स्थित गांव धरमकोट इज़राइली पर्यटकों के कारण अलर्ट पर है. उन्होंने कहा कि उक्त घटना के बाद मैक्लोडगंज पुलिस थाना क्षेत्र में हाई अलर्ट है.

एसएसपी ने कहा, ‘‘हम ऊपरी धर्मशाला के धर्मकोट और भागसूनाग इलाकों में गश्त के लिए अपनी टीमें भेज रहे हैं क्योंकि इस क्षेत्र में इजराइली नागरिकों का आवागमन है.’’

धरमकोट गांव को हिमाचल प्रदेश के ‘मिनी-इज़राइल’ के रूप में जाना जाता है क्योंकि इस पश्चिम एशियाई देश से भारत आने वाले पर्यटकों में से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं.

(इनपुट भाषा)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.