EnglishHindi

'ऑपरेशन अजय' के तहत 286 नागरिकों संग दिल्ली लौटा विमान, 18 नेपाली भी शामिल, सरकार को कहा- थैंक्यू यू

'ऑपरेशन अजय 2023' इजराइल-हमास युद्ध के दौरान इजराइल से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारतीय सरकार की तरफ से चलाया जाने वाला एक ऑपरेशन है.

Written by: Tanuja Joshi
Updated: October 18, 2023, 10:57 AM IST

Operation Ajay: ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत नेपाल के 18 नागरिकों सहित 286 भारतीय नागरिकों को लेकर पांचवीं फ्लाइट मंगलवार (17 अक्टूबर) देर रात नई दिल्ली पहुंची. केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने उनका स्वागत किया. मंत्री ने कहा हम निकासी शुरू करने वाला पहला देश हैं और हम अपने पड़ोसी (नेपाल) देशों से लोगों को भी ला रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने कहा, ‘जहां भी भारतीय फंसे हैं, हमारी प्राथमिकता उन्हें वापस लाना है. हमने ऑपरेशन गंगा और ऑपरेशन कावेरी को सफलतापूर्वक चलाया है, अब ऑपरेशन अजय के तहत हम लोगों को इज़राइल से वापस ला रहे हैं. यह पांचवीं उड़ान है, और हम पहले ही 1180 लोगों को घर वापस ला चुके हैं.’

क्या बोले स्वदेश लौटे लोग?

इजराइल से लौटे भारतीय नागरिकों में से एक ने पीएम मोदी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए एएनआई को बताया, ‘मैं हाइफा, इजराइल से आ रहा हूं. हमें यूनिवर्सिटी की तरफ से दिए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना था. भारत सरकार ने हमारी बहुत मदद की है, हम दूतावास के आभारी हैं.’

वहीं, एक अन्य भारतीय नागरिक रमेश ने कहा, ‘हम अभी इजराइल से लौटे हैं. भारतीय दूतावास की तरफ से प्रदान की गई सुविधाएं बहुत अच्छी थीं. हमें इजराइल में भारतीय दूतावास से बहुत मदद मिली.’

नेपाली नागरिक ने भी कहा धन्यवाद

भारतीय नागरिकों के साथ-साथ 18 नेपाल नागरिक भी थे, जिन्हें भारत ने ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत निकाला था. इजराइल से लौटीं नेपाली नागरिक अंबिका ने एएनआई को बताया, ‘इजरायल में स्थिति खतरनाक है. हम डरे हुए थे, विस्फोट हुए थे. हमें वापस लाने के लिए मैं भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहती हूं. कई नेपाली नागरिक अभी भी इजराइल में फंसे हुए हैं.’

नेपाल के राजदूत का बयान

निकासी के बाद, भारत में नेपाल के राजदूत ने कहा, ‘हम नेपाली नागरिकों को इजरायल से दिल्ली वापस लाने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहते हैं. वे यहां सुरक्षित पहुंच गए हैं. नेपाली नागरिकों को निकालने के लिए नेपाल से भी उड़ानें भेजी जा रही हैं. इजराइल में लगभग 4,500 नेपाली हैं, जिनमें से 400 को निकाल लिया गया है. नेपाल सरकार उन्हें वापस लाने के लिए काम कर रही है.’

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.