भारत के लिए पैदा हो रहा है नया खतरा! लश्कर-ए-तैयबा ने मिलाया इस खूंखार आतंकी संगठन से हाथ, पीएम मोदी के दोस्त ने किया आगाह

Israel-India: इजरायल ने भारत से हमास को आतंकी संगठन घोषित करने का निवेदन करते हुए जानकारी दी है कि ये मिलिशिया समूह पाकिस्तान से संचालित होने वाले लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर नया फ्रंट तैयार कर रहा है.

Published date india.com Published: December 8, 2025 12:41 PM IST
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Lashkar-e-Taiba and Hamas nexus: पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लंबे समय से भारत के लिए खतरा पैदा करते रहे हैं. लश्कर और जैश जैसे आतंकी संगठन पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर भारत के खिलाफ हमलों में शामिल रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा के मुरीदके स्थित ठिकानों पर सटीक हमले किए थे. अब पाकिस्तानी आतंकी संगठनों ने अपनी रणनीति बदल ली है और भारत को निशाना बनाने के लिए मध्य एशिया के खूंखार संगठनों के साथ हाथ मिला रहे हैं.

हाल ही में इजरायल ने भारत से हमास को आतंकी संगठन घोषित करने का निवेदन करते हुए जानकारी दी है कि ये मिलिशिया समूह पाकिस्तान से संचालित होने वाले लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर नया फ्रंट तैयार कर रहा है. इजरायल ने औपचारिक तौर पर भारत को बताया है कि हमास और पाकिस्तान में मौजूद लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के बीच सांठ गांठ बढ़ रही है. इजरायली अधिकारियों ने कहा है कि हमास और लश्कर का गठजोड़ न केवल इजरायल बल्कि भारत और अन्य देशों के लिए भी सीधा सुरक्षा खतरा है.

इजरायली विदेश मंत्रालय के एक एक सीनियर अधिकारी ने यरूशलेम में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इजरायल ने 7 अक्टूबर के हमलों के एक महीने बाद 2023 में लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी ग्रुप घोषित किया था. अधिकारी ने कहा कि मारी रिक्वेस्ट है कि भारत हमास जैसे संगठनों पर रोक लगाने और उन्हें आतंकवादी ग्रुप घोषित करने के लिए कड़ी मेहनत करे. हमने लश्कर-ए-तैयबा के खिलाफ कार्रवाई की है और अब हम भारत से भी ऐसा ही कदम देखना चाहेंगे.

इजरायली सेना ने भी की भारत से अपील

इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने भी भारत से ऐसी ही अपील की है. IDF के इंटरनेशनल स्पोक्सपर्सन लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने कहा कि अगर भारत जैसा बड़ा देश हमास को आतंकी संगठन घोषित करता है तो इससे दुनिया में एक मजबूत जियोपॉलिटिकल संदेश जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर भारत हमास को टेरर ग्रुप घोषित करता है तो यह अच्छी बात होगी.

इजरायल डिफेंस फोर्सेस के प्रवक्ता ने आगे कहा कि भारत और इजरायल एक जैसे दुश्मनों का सामना कर रहे हैं. इजरायली अधिकारियों ने दावा किया कि हमास ने लश्कर के साथ अपना कोऑर्डिनेशन बढ़ाया है. इजरायल की खुफिया एजेंसी का भी दावा है कि हमास और लश्कर-ए-तैयबा के बीच अहम लिंक देखे गए हैं. इजरायल ने कहा है कि हमास पर बैन लगाने से भारत के पड़ोस, बांग्लादेश, मालदीव और नेपाल में भी काउंटर टेरर पॉलिसी पर भी असर पड़ सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.