'EVM से छेड़छाड़ संभव नहीं, VVPAT के इस्तेमाल का फैसला UPA सरकार में हुआ'; चुनाव आयोग का कांग्रेस को जवाब, डेलीगेशन से मिलने से इनकार

चुनाव आयोग ने EVM को लेकर जताए गए संदेह का एक बार फिर जवाब दिया है.

Published date india.com Published: January 5, 2024 3:51 PM IST
'EVM से छेड़छाड़ संभव नहीं, VVPAT के इस्तेमाल का फैसला UPA सरकार में हुआ'; चुनाव आयोग का कांग्रेस को जवाब, डेलीगेशन से मिलने से इनकार

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) को उस चिट्टी का जवाब दे दिया है, जिसमें EVM को लेकर संदेह जताया गया था. चुनाव आयोग ने कहा कि EVM से छेड़छाड़ संभव नहीं है. EVM एकदम सुरक्षित है. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने कहा कि जहाँ तक सवाल VVPAT का है तो इसे जोड़ने का फैसला 2013 में UPA सरकार के दौरान ही हुआ था. आयोग आज भी उसी के तहत करवाई करता है, जिसमें 5 VVPAT के साथ मिलान करने का प्रावधान है. चुनाव आयोग ने इसे लेकर एक डेलीगेशन से भी मिलने से इनकार कर दिया है. चुनाव आयोग ने कहा कि जब कोई दिक्कत ही नहीं तो डेलीगेशन से मिलने का कोई मतलब नहीं.

जयराम रमेश ने कोई नई जानकारी नहीं माँगी- चुनाव आयोग: दरअसल, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को पत्र लिखते हुए EVM को लेकर कई शंकाएं ज़ाहिर की थीं. जयराम रमेश ने इसे लेकर डेलीगेशन से मिलने के लिए वक़्त भी माँगा था. इस चिट्ठी का चुनाव आयोग ने जवाब दे दिया है. चुनाव आयोग ने कहा कि जयराम रमेश की चिट्ठी के जवाब में चुनाव आयोग ने कहा है कि उनके सारे सवालों के जवाब चुनाव आयोग के वेबसाइट में मौजूद हैं. आयोग के मुताबिक़ जयराम रमेश ने कोई नई जानकारी नहीं माँगी है. न ही किसी विशेष केस का उल्लेख किया है.

VVPAT का मामला कोर्ट में: चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक़ जहां तक VVPAT का सवाल है तो EVM से VVPAT को जोड़ने का फ़ैसला 2013 में UPA सरकार के दौरान ही हुआ था. आयोग आज भी उसी के तहत करवाई करता है, जिसमें 5 VVPAT के साथ मिलान करने का प्रावधान है. इसके अलावा VVPAT का मामला आज भी कोर्ट में विचाराधीन है, इसीलिए इस पर आयोग कोई कमेंट नहीं करना चाहता है. आयोग के मुताबिक EVM की प्रक्रिया में कोई दिक्कत ही नहीं है, इसीलिए डेलीगेशन से मिलने का कोई मतलब नहीं.

बता दें कि विपक्षी दल EVM को लेकर संदेह जताते रहे हैं. इसे लेकर विपक्षी दल चुनाव आयोग, केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधते रहे हैं. कुछ दिन पहले कांग्रेस के सैम पित्रोदा ने EVM को लेकर बयान देते हुए सवाल उठाया था. सैम पित्रोदा ने कहा था कि अगर EVM को ठीक नहीं किया गया तो बीजेपी 400 से अधिक सीटें जीत सकती है.

सैम पित्रोदा ने और क्या कहा था, VIDEO

‘औकात क्या है तुम्हारी’ ने हिलाया सिस्टम और सोशल मीडिया, ट्रक ड्राइवर से भिड़ने वाले डीएम को CM ने दिखाई जगह | VIDEO

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.