साइबर अटैक का भारत पर कोई खास असर नहीं: रविशंकर प्रसाद

साइबर अटैक की कुछ खबरें आंध्र प्रदेश और केरल से मिली हैं.

Written by: Rohit Kumar
Updated: May 15, 2017, 10:34 PM IST

नई दिल्ली। साइबर अटैक के खतरे और आशंकाओं के मद्देनजर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि भारत पर इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा है और भारत सरकार इस पर पूरी मुस्तैदी से नजर बनाए हुए है.

हालांकि केंद्रीय संचार मंत्री ने माना कि साइबर अटैक की कुछ छुटपुट खबरें उन्हें आंध्र प्रदेश और केरल से मिली हैं. इसे ठीक करने की कोशिश की जा रही है.

रविशंकर प्रसाद ने बताया कि हमारे एनआईसी (नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर) का सिस्टम पूरी तरह ठीक ठाक है और हमने पिछले मार्च में ही सबों को एडवाइजरी भेज दी थी कि खास कर के जो पैच सिक्योरिटी सिस्टम होता है उसको इंस्टॉल किया जाए. उसको इंस्टॉल करने से एक प्रकार की मजबूती मिली है.

केंद्रीय संचार मंत्री ने कहा कि इन सब के बावजूद भी आईटी विभाग और बाकी विभाग मिलकर इसपर पूरा नजर रखे हुए हैं और मुझे अभी तक इस बात का संतोष है कि भारत पर इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा है. लेकिन हमारी तैयारी, हमारी मॉनिटरिंग, हमारा कोऑर्डिनेशन तीनों चल रहा है.

गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को ‘वानाक्राई’ ने रूस और ब्रिटेन सहित 150 से अधिक देशों में कंप्यूटर नेटवर्कों को प्रभावित किया है और इसे इतिहास के सर्वाधिक व्यापक रूप से फैले साइबर हमलों में एक बताया जा रहा है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.