
Satyam Kumar
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ ... और पढ़ें
Jaipur JDA Noorani Masjid Demolition: जयपुर विकास प्राधिकरण सड़क चौड़ीकरण के लिए नूरानी मस्जिद को हटाने की तैयारी कर रहा है. इस कार्रवाई को शांतिपूर्वक पूरा करने के लिए प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और इलाके में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद की गई है. आइये जानते हैं कि प्रशासन ने अवैध निर्माण को शांतिपूर्ण तरीके से हटाने के लिए क्या कुछ इंतजाम किए हैं…
जयपुर विकास प्राधिकरण मालवीय नगर के नंदपुरी क्षेत्र में मुख्य सड़क को चौड़ा करना चाहता है. इस सड़क मार्ग पर नूरानी मस्जिद सहित कुछ अन्य धार्मिक स्थल बने हैं. जेडीए प्रशासन ने इस मार्ग पर बने कुल 143 अवैध ढांचों को नोटिस जारी किए थे. इनमें से 134 मकानों को पहले ही बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है. अब सड़क सीमा को पूरी तरह खाली कराने के लिए मस्जिद को हटाया जा रहा है.
मस्जिद कमेटी ने प्रशासन के इस फैसले से कड़ी आपत्ति जताई है. कमेटी के अनुसार, मस्जिद का निर्माण साल 1981 में करीब 391 वर्ग गज जमीन पर हुआ था. कमेटी का दावा है कि उन्होंने मस्जिद बनाने के लिए जमीन जेडीए से स्वीकृत एक हाउसिंग सोसायटी से खरीदी थी, लेकिन प्रशासन ने उन्हें शुक्रवार रात को नोटिस थमा दिया है. वहीं, नोटिस के खिलाफ अपील करने के लिए बहुत कम समय दिया है. उधर जेडीए अधिकारियों ने प्रभावित पक्षों को खो नागोरियन क्षेत्र में वैकल्पिक भूमि देने का वादा किया है, जहां लगभग 1100 वर्ग गज जमीन मस्जिद कमेटी को वैकल्पिक रूप से दी जाएगी.
प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए अभेद्य सुरक्षा चक्र बहाल किया है. प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में 3000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है. कानून-व्यवस्था को पूरी तरह नियंत्रण में रखने के लिए 50 से अधिक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं. पूरे इलाके को पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर चारों तरफ से पूरी तरह सील कर दिया है. वहीं, किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियां भी अलर्ट पर हैं.
संवेदनशील माहौल को देखते हुए जयपुर पुलिस कमिश्नर ने सख्त निर्देश जारी किए हैं. निर्देशों के अनुसार, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ सामग्री या वीडियो पोस्ट करना प्रतिबंधित है. साथ ही, अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए इन इलाकों में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद किया गया है. पुलिस ने प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है. वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करने की हिदायत दी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.