जयपुर घूमने का है प्लान? हवा महल से लेकर आमेर तक... इन स्मारकों की महंगी हो गई टिकट, जानें नए रेट

Rajasthan News: अगर आप जयपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर जरूर पढ़ लें. क्योंकि पिंक सिटी में कुछ स्मारकों के टिकट प्राइस बढ़ा दिए गए हैं. आइए जानते हैं नए रेट.

Published date india.com Published: January 6, 2026 4:59 PM IST
जयपुर घूमने का है प्लान? हवा महल से लेकर आमेर तक... इन स्मारकों की महंगी हो गई टिकट, जानें नए रेट

नया साल 2026 शुरू हुए भले ही 6 दिन बीत गए हो, लेकिन अब भी कुछ लोग वेकेशन मोड में हैं. या फिर आगे छुट्टियां लेकर घूमने का प्लान बना रहे हो. घूमने-फिरने का शौक रखने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, पिंक सिटी से मशहूर जयपुर घूमने का खर्च पहले के मुकाबले बढ़ गया है. नए साल की शुरुआत के साथ शहर के कई प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों के टिकट दाम बढ़ा दिए गए हैं. इसका सीधा असर उन पर्यटकों पर पड़ेगा, जो कम बजट में जयपुर घूमने का प्लान बना रहे थे. आइए जानते हैं किन-किन स्मारकों के टिकट दाम बढ़ाए गए.

आमेर किला घूमने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे

जयपुर के सबसे प्रसिद्ध और भीड़भाड़ वाले पर्यटन स्थल आमेर किले में टिकट दाम सबसे ज्यादा बढ़ाए गए हैं. अब पर्यटकों को आमेर किला देखने के लिए 200 रुपये का टिकट लेना होगा, जो पहले 100 रुपये था. वहीं विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए यह टिकट 300 रुपये से बढ़कर 1000 रुपये कर दी गई है. बता दें आमेर किला अपनी भव्य वास्तुकला, शीश महल और ऊंची पहाड़ियों पर स्थित होने के कारण पर्यटकों की पहली पसंद रहता है. इसलिए टिकट बढ़ोतरी का असर सबसे ज्यादा यहीं देखने को मिलेगा.

और किन-किन जगहों के दाम बढ़ें?

आमेर के अलावा हवा महल, जंतर मंतर, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम और नाहरगढ़ किले के टिकट भी महंगे कर दिए गए हैं. इन सभी जगहों पर अब भारतीय पर्यटकों को 100 रुपये देने होंगे, जो पहले 50 रुपये थे. विदेशी पर्यटकों के लिए इन स्मारकों का टिकट बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है. टिकट दरों में बढ़ोतरी का असर छात्रों पर भी पड़ा है. आमेर किले में जहां पहले स्टूडेंट्स को 22 रुपये में एंट्री मिल जाती थी, अब उन्हें 50 रुपये चुकाने होंगे. पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग का कहना है कि करीब 10 साल बाद टिकट रेट बढ़ाए गए हैं.

यात्रा से पहले जरूर देख लें बजट

विभाग के अनुसार, टिकट दरों में यह बढ़ोतरी स्मारकों के बेहतर रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पर्यटकों को अच्छी सुविधाएं देने के लिए की गई है. अगर आप जयपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यात्रा से पहले सभी स्मारकों के नए टिकट रेट जरूर चेक कर लें. इससे आपका बजट भी नहीं बिगड़ेगा और घूमते वक्त किसी तरह की परेशानी भी नहीं होगी. गुलाबी नगरी यानी जयपुर पहुंचना बहुत आसान है. यहां हवाई, रेल और सड़क तीनों माध्यमों से आसानी से पहुंचा जा सकता है. सही योजना और जानकारी के साथ जयपुर यात्रा यादगार और खास बन सकती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.