Bihar Political Crisis: 'आखिरी समय में हाथ छोड़ दिया', जयराम रमेश बोले- नीतीश कुमार ने किया विश्वासघात

Jairam Ramesh On Nitish Kumar: कांग्रेस लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोले हुए हैं. नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ हाथ मिलाने के बाद से ही राजनीतिक तूफान चरम पर है.

Published date india.com Published: January 29, 2024 9:01 AM IST
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश

Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार के एनडीए (NDA) में शामिल होने के बाद से ही विपक्षी दलों में रोष है. विपक्ष के नेता उनके इस फैसले पर कटाक्ष कर रहे हैं. कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने ही पटना में महागठबंधन की बैठक बुलाई थी. वह बेंगलुरु की बैठक में भी मौजूद थे. गलत है कि उन्होंने कोई संकेत नहीं दिया कि वह महागठबंधन INDIA से नाता तोड़ना चाहते हैं.

जयराम रमेश ने कहा कि अफसोस की बात है कि नीतीश कुमार ने आखिरी समय में हमारा हाथ छोड़ दिया है. यह पूरी तरह से विश्वास के साथ विश्वासघात है और बिहार के लोग उन्हें जल्द ही जवाब देंगे. दरअसल, रविवार यानी 28 जनवरी को नीतीश ने आरजेडी (RJD) का साथ छोड़ और सीएम पद से इस्तीफा देकर बीजेपी के सहयोग से बिहार में नई सरकार बना ली है. इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली.

टूट रहा विपक्ष का गठबंधन!

बिहार में नई सरकार बन जाने के बाद गहमागहमी तेज है. कई चीजों में बदलाव देखने को मिल रहा है. इसका सबसे ज्यादा असर विपक्ष के महागठबंधन INDIA पर पड़ा है. बीजेपी भी लगातार इंडिया गठबंधन को घेरने में लगी है. पार्टी का दावा है कि जल्द ही INDIA गठबंधन पूरी तरह से टूट जाएगा. महाराष्ट्र में भी इंडिया गठबंधन टूटने के आसार हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी भी गठबंधन से किनारा करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव राज्य में अकेले लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.