जैसलमेर बस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत, PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Jaisalmer Bus Accident Update: जैसलमेर बस आग हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 15 से ज्यादा घायल बताएं जा रहे हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पीएम मोदी ने दुख जताया है. साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी हुए हैं.

Published date india.com Published: October 14, 2025 11:32 PM IST
जैसलमेर बस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत, PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख, हर संभव मदद का दिया भरोसा

राजस्थान के जैसलमेर में हुए सड़क हादसे ने न केवल राज्य बल्कि पूरे देश को शोक में डाल दिया. दरअसल, जोधपुर जा रही एक निजी बस वार म्यूजियम के पास अचानक आग का गोला बन गई. बस में करीब 57 यात्री सवार थे, जिनमें से 20 की मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और सेना के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. फिलहाल, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी.

हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा, राजस्थान के जैसलमेर में हुए हादसे में हुई जान-माल की हानि से व्यथित हूं. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

CM भजनलाल ने सख्त निर्देश दिए

राष्ट्रपति मुर्मू ने भी दुख जताया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर खबर मिलते ही तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुए और आधे घंटे तक स्थिति का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए, और राहत कार्यों में तेजी लाई जाए.

हेल्प डेस्क के नंबर जारी किए गए

प्रशासन ने मौके पर कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्प डेस्क जारी किया है, ताकि परिजनों को समय पर जानकारी और सहायता मिल सके – 9414801400, 8003101400, 02992-252201, 02992-255055. यह हादसा इस बात का संकेत है कि सड़क सुरक्षा और बस संचालन में सख्त नियमों की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसे दुखद हादसों से बचा जा सके.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.