Jallikattu 2023: जल्लीकट्टू का खेल शुरू, 19 लोग घायल, 11 को किया गया रेफर

15 जनवरी को इसकी शुरुआत अवनियापुरम, 16 जनवरी को पलमेडु और 17 जनवरी को अलंगनाल्लुर में जल्लीकट्टू खेला जाएगा. बता दें कि इससे पूर्व जलीकट्टू को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कुछ दिशानिर्देश जारी किए गए थे.

Published date india.com Updated: January 15, 2023 12:58 PM IST
Jallikattu 2023 Jallikattu game started in Madurai rules of court and government will have to be followed

Jallikattu begins in Tamil Nadu: तमिलनाडु स्थित मदुरै के अवनियापुरम गांव में 15 जनवरी यानी आज से जलीकट्टू 2023 की शुरुआत हो रही है. बता दें कि जल्लीकट्टू कार्यक्रम की शुरुआत मदुरै के तीन गांवों में किया जाएगा. 15 जनवरी को इसकी शुरुआत अवनियापुरम, 16 जनवरी को पलमेडु और 17 जनवरी को अलंगनाल्लुर में जल्लीकट्टू खेला जाएगा. बता दें कि इससे पूर्व जलीकट्टू को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कुछ दिशानिर्देश जारी किए गए थे.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मदुरै जिला कलेक्टर अनीश शेखर ने कहा कि जलीकट्टू का संचान सुचारू रूप से चल सके इसके लिए सभी उचित प्रबंध किए गए हैं. खिलाड़ी और सांड दोनों की सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. जिस स्थान पर जलीकट्टू खेला जाएगा वहां 3 वस्तर की बैरिकेडिंग सुविधा लगाई गई है. जिला कलेक्टर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट व राज्य सरकार के सभी नियमों का पालन किया जाएगा. हाईकोर्ट के मुताबिक केवल 25 लोग ही एक बार में खेल सकेंगे और 300-800 से अधिक खिलाडियों के पूरे आयोजन में भाग लेने की उम्मीद है.

क्या है जल्लीकट्टू?

जलीकट्टू पोंगल के त्योहार के दौरान तमिलनाडु में मनाया जाता है. इस दौरान मवेशियों को पूजा जाता है और इसलिए जल्लीकट्टू के नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. जलीकट्टू के खेल के दौरान एक सांड को बीच में छोड़ दिया जाता है और वहां मौजदू खिलाड़ी अधिक से अधिक समय तक सांड के कूबड़ को पकड़कर उसे काबू करने का प्रयास करते हैं.

कई लोग घायल

अवनियापुरम में आयोजित जलीकट्टू कार्यक्रम में 19 लोग घायल हो गए और 11 लोगों को आगे इलाज के लिए मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल भेजा गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.