जल्लीकट्टू के खेल में 1 दर्शक की मौत, 11 खिलाड़ी घायल

जल्लीकट्टू (सांड़ों को काबू करने का खेल) के दौरान सांड़ ने एक दर्शक की जान ले ली जबकि 11 प्रतिस्पर्धी घायल हो गए.

Published date india.com Updated: January 16, 2018 10:55 AM IST
Jallikattu game 19 year old viewer killed by bull | जल्लीकट्टू के खेल में 1 दर्शक की मौत, 11 खिलाड़ी घायल
फाइल फोटो- एएनआई

मदुरै: तमिलनाडु के मदुरै जिले के पलामेदु इलाके में सोमवार को जल्लीकट्टू (सांड़ों को काबू करने का खेल) के दौरान सांड़ ने एक दर्शक की जान ले ली जबकि 11 प्रतिस्पर्धी घायल हो गए. 19 साल का कलीमुथू दर्शक दीर्घा की पहली कतार में बैठा था जब खेल के मैदान में दौड़ रहा सांड़ एकाएक दर्शक दीर्घा की तरफ आ गया और उसपर हमला कर दिया. इससे कलीमुथू के पेट में गंभीर चोट लगी.

पुलिस ने बताया कि कलीमुथू को आयोजन स्थल पर प्राथमिक उपचार दिया गया और उसके बाद यहां के राजाजी सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के अलावा कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा और कुल 1,080 सांड़ों एवं 1,188 खिलाड़ियों के हिस्सा लेने के साथ कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ पूरा हुआ.

तमिलनाडु के राजस्व मंत्री आर बी उदयकुमार ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जिसमें करीब 1हजार सांड़ों और सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. पलामेदु जल्लीकट्टू के आयोजन के लिए एक प्रसिद्ध है. जल्लीकट्टू के खेल में विजयी हुए प्रतिस्पर्धियों को आकर्षक पुरस्कार दिए गए. इसी तरह खिलाड़ियों को मात देने वाले सांड़ों को भी पुरस्कृत किया गया.

पुलिस ने बताया कि करीब 1,200 जवानों की तैनाती कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. घायल हुए 11 खिलाड़ियों का इलाज तुरंत चिकित्सा शिविर में कराया गया और फिर उन्हें घर भेज दिया गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.