Jammu And Kashmir Encounter In Anantnag District Let Sajjad Tantray Shot Down
Anantnag Encounter: अनंतनाग में मुठभेड़ में मारा गया LeT आतंकी, ठिकानों की पहचान के लिए साथ ले गई थी सेना
सेना ने जब जवाबी कार्रवाई की तो कुलगाम का लश्कर आतंकी सज्जाद तांत्रे को गोली लगी. उसे एसडीएच बिजबेहरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकवादी को मार गिराया गया. पुलिस ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जब सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे तो आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी.
सेना ने जब जवाबी कार्रवाई की तो कुलगाम का लश्कर आतंकी सज्जाद तांत्रे को गोली लगी. उसे एसडीएच बिजबेहरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को बिजबेहरा के चेकी डूडू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.