Jammu&Kashmir: पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना ने दिया तगड़ा जवाब, तीन आतंकियों को मारा

Jammu&Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके में पाकिस्तानी सैनिकों ने सीजफायर का उल्लंघन किया. भारतीय सीमा में घुस रहे पांच आतंकियों को सेना के जवानों ने मार गिराया है, इस गोलीबारी में चार जवान भी घायल हो गए हैं.

Published date india.com Published: January 20, 2021 10:03 AM IST
Shopian encounter

Jammu&Kashmir: जम्मू-कश्मीर से सटी भारतीय सीमाओं में पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है और साथ ही पाक आतंकवादियों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने के प्रयास तेज कर दिए हैं. बीती रात अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे खौड़ इलाके से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के पांच आतंकवादियों में से सेना के जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है, जबकि दो आतंकी बच निकले. इस गोलीबारी में चार भारतीय जवान भी घायल हुए हैं, सभी घायलों को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सैनिकों ने देर रात अचानक से अखनूर-सुंदरबनी के बीच पड़ने वाले खौड़ सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया. इसी बीच पांच आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश में लगे दिखाई दिए. सेना के जवानों ने उनमें से तीन को वहीं मार गिराया. इसके जवाब में पाकिस्तानी जवानों ने भी आतंकवादियों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसमें चार भारतीय जवान घायल हो गए.

सैन्य सूत्रों का कहना है कि घायल जवानों को तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.  मारे गए तीनों आतंकवादियों के शव अभी भी सीमा पार पड़े हुए हैं, पाकिस्तान सैनिकों ने अभी तक उन्हें नहीं उठाया है.

सैन्य अधिकारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान इस तरह की साजिश रच रहा है. हमने पहले ही जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए हैं. हमारे जवान पाकिस्तान की हर नापाक साजिश को इसी तरह नाकाम करेंगे. उन्होंने कहा कि योजना कामयाब नहीं होने पर पाकिस्तानी सैनिकों ने रात को गोलीबारी का सिलसिला रोक दिया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.