जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी सहित 8 आतंकवादी ढेर, 12 सुरक्षाकर्मी घायल

एक मुठभेड़ में पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना के 12 कर्मी घायल हो गए.

Published date india.com Published: September 13, 2018 11:52 PM IST
जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी सहित 8 आतंकवादी ढेर, 12 सुरक्षाकर्मी घायल
(Representational Picture)

श्रीनगर/जम्मू। सुरक्षाबलों को गुरुवार को जम्मू कश्मीर में बड़ी कामयाबी मिली. यहां तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में गुरुवार को आठ आतंकवादी मारे गए. इनमें से एक मुठभेड़ में पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना के 12 कर्मी घायल हो गए. मारे गए 8 आतंकवादियों में से तीन पाकिस्तानी थे. इनमें से तीन को पाकिस्तान से लगे कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मार गिराया गया. जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो आतंकवादियों को सोपोर कस्बे में और जेईएम से ही जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को रियासी जिले में 33 घंटे चली लड़ाई में मार गिराया गया. हाल के दिनों में एक दिन में 8 आतंकियों के मारे जाने की यह बड़ी घटना है.

 कुपवाड़ा में तीन आतंकी ढेर

जवानों ने कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब दत गली इलाके में संदिग्ध गतिविधियां देखीं और घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक छोटे समूह को चुनौती है, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई. रक्षा मंत्रालय के सूत्र ने कहा कि तीन आतंकवादी मारे गए. उनके शव सीमा बाड़ के निकट हैं और उन्हें अब तक बरामद नहीं किया गया है.

जेईएम के दो आतंकवादी सोपोर के अरमपोर इलाके में मारे गए. पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने आतंकवादियों के मौजूद होने की जानकारी मिलने के बाद सुबह इलाके को घेर लिया.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घेराबंदी सख्त होने पर आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल अरविंद भाटिया ने कहा कि रियासी जिले में एक संयुक्त अभियान में तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया. इनका संबंध भी जेईएम से था.

यहां 33 घंटे चली मुठभेड़

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने कहा कि इन्होंने हाल में पाकिस्तान से जम्मू एवं कश्मीर के संबा सेक्टर में घुसपैठ की थी.माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी के पास ककरियाल गांव में पाकिस्तानी आतंकवादियों को 33 घंटे की मुठभेड़ में मार गिराया गया. उन्होंने कहा कि एक उप पुलिस निरीक्षक सहित 12 सुरक्षा कर्मी घायल हुए हैं.

उन्होंने कहा कि घायलों में एक मेजर व सेना के दो पैरा कमांडो, पांच सीआरपीएफ जवान व तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कटरा कस्बे के नारायणा अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है.

झज्जर के घने जंगलों में और आसपास के इलाकों में आतंकवादियों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने ड्रोन, हेलीकॉप्टर और अन्य निगरानी गैजेट का इस्तेमाल किया गया. आतंकवादियों का पता चलने के बाद इन पर हमला करने से पहले ग्रामीणों से इलाके को खाली करवा दिया गया.

इससे पहले एक ग्रामीण ने सुरक्षा बलों को बताया था कि बुधवार की रात तीन हथियारबंद आतंकवादी उनके घर में दाखिल हुए, अपने कपड़े बदले और बिस्किट खाने और पानी पीने के बाद वहां से चले गए. नगरोटा और झज्जर कोतली के बीच राजमार्ग पर यातायात गुरुवार को बंद रहा. इलाके के स्कूल भी बंद रहे.

(IANS Input)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.