By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Jammu Kashmir Nagrota Encounter Jaish E Mohammad Chief Masood Azhar Brother Connected With Terrorists
Nagrota Encounter में बड़ी साजिश का खुलासा, जैश-ए-मोहम्मद चीफ के भाई से कनेक्ट थे आतंकी
Nagrota Encounter में बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. एनकाउंटर में मारे गए चारों आतंकी पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के चीफ के भाई से लगातार संपर्क में थे. उनके पास से मिले डिजिटल मोबाइल रेडियो सेट से ये खुलासा हुआ है.
Nagrota Encounter: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) हाईवे पर नगरोटा टोल प्लाजा (Nagrota Toll Plaza) के पास मारे गए चारों आतंकी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) से जुड़े थे. सभी आतंकी लगातार पाकिस्तान (Pakistan) में बैठे अपने हैंडलर के संपर्क में थे. इस बात का खुलासा आतंकियों से बरामद डिजिटल मोबाइल रेडियो सेट से हुआ है. एनकाउंटर में मारे गए पाकिस्तान समर्थित ये आतंकी 12 साल पहले मुंबई में हुए 26/11 जैसे बड़े हमले की तैयारी में थे.
पाकिस्तान में बने इस डिजिटल मोबाइल रेडियो से जांच एजेंसियो को आतंकियों और उनके हैंडलर के बीच चैट के संदेश भी मिले हैं, जिसमे हैंडलर आतंकियों से पूछ रहा है, पहुंच गए? कोई परेशानी तो नहीं आई? ये सारे संदेश रात 2 बजे के आसपास रिकॉर्ड हुए है. पाकिस्तान में बैठे आका लगातार इन चारों आतंकवादियों के साथ संपर्क में थे.
आतंकवादियों के पास से मिले मोबाइल फोन में कोड वर्ड में सेव कुछ नंबर्स लगातार संपर्क में थे. P1 और P55 के नाम से सेव नंबरों से आतंकवादियों से लगातार लोकेशन का पता लगाया जा रहा था. इन दोनों नंबरों से आए अलग-अलग मेसेज में आतंकियों की खोज-खबर ली जा रही थी. कुछ मेसेज में- कहां पहुंचे? क्या सूरत-ए-हाल है? कोई मुश्किल तो नहीं?…जैसे संदेश मिले हैं. इन्हें आतंकवादियों की तरफ से रिप्लाई भी मिला, जिसमें- 2 बजे और बता देंगे जवाब भेजा गया.
इसके साथ ही आतंकी जिस ट्रक में सवार होकर जा रहे थे, उसकी एक और सीसीटीवी फुटेज मिली है. सांबा के पास एक टोल पर यह ट्रक सुबह 3 बजकर 44 मिनट पर देखी गई. जिसके करीब 40 मिनट बाद ही नगरोटा के बन टोल प्लाजा पर आतंकियों का सफाया हो गया था. ट्रक मालिक के अलावा ये आतंकी जिनके संपर्क में थे, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है.
दरअसल जम्मू के नगरोटा में बन टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को एन-44 पर ढेर कर दिया. आतंकी एक ट्रक में छिपकर आ रहे थे और चेकिंग के लिए रोके जाने पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई के दौरान जवानों ने ट्रक को विस्फोट से उड़ा दिया, जिसके बाद आतंकी पास में जंगल की तरफ भागने लगे. 3 घंटे तक चले ऑपरेशन में सभी आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया. उनके पास से 11 एके-47 के अलावे काफी संख्या में हथियार बरामद हुए थे.
Also Read:
-
गजब घोटाला है! अमेरिका के साथ एंटी टेरर ड्रिल कर रहा है पाकिस्तान, इधर आतंकी सरगना मसूद अजहर ने भारत को दी धमकी, क्या कहा?
-
Delhi Blast केस में नया मोड़! सामने आई ये 'दूसरी लेडी डॉन', जैश ए मोहम्मद के बाद पुलवामा हमले से भी जुड़ा इसका कनेक्शन
-
फरीदाबाद से अरेस्ट हुई डॉ. शाहीन जैश की महिला स्लीपर सेल का हिस्सा, आतंकी मसूद अजहर की बहन के इशारे पर कर रही थी ये काम
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें