By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Jammu Kashmir News Police Busted A Terror Module Of Proscribed Terror Outfit Jem In Awantipora Arrested 4 Terrorist Associates
Jammu Kashmir News: कश्मीर के अवंतीपोरा में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 मददगार गिरफ्तार
Terror Module Busted in Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया.
Terror Module Busted in Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने इस दौरान आतंकियों के चार सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि अवंतीपोरा में पुलिस ने शाहबाद निवासी उमर फारूक डार, मिदूरा निवासी सोराज मंजूर मलिक, मिदोरा निवासी इरशाद अहमद लोन और शाहबाद निवासी अफनान जावीद खान को गिरफ्तार कर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है.
Police busted a terror module of proscribed terror outfit JeM in Awantipora & arrested 4 terrorist associates. Preliminary probe revealed that they were involved in providing shelter, logistic support & transportation of arms/ammunition to terrorists: Jammu and Kashmir Police
— ANI (@ANI) March 6, 2022
पुलिस ने कहा, ‘शुरुआती जांच के दौरान पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादी सहयोगी उमैस उर्फ उस्मान और अब्दुल रहमान उर्फ जाट एक विदेशी आतंकवादी को आश्रय, रसद सहायता और हथियारों/गोला-बारूद के परिवहन में शामिल थे.’ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
उधर, श्रीनगर में रविवार को सुरक्षा बलों के एक दल पर आतंकवादियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने दोपहर में अमीरा कदल इलाके में सुरक्षा बलों की एक संयुक्त पार्टी पर ग्रेनेड फेंका. ‘इस विस्फोट में एक पुलिसकर्मी और 20 नागरिकों सहित 21 लोग घायल हो गए.’ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां 64 वर्षीय एक नागरिक ने दम तोड़ दिया.’
(इनपुट: IANS)
Also Read:
-
जम्मू कश्मीर के डोडा में 10 जवानों की गई जान, 200 मीटर गहरी खाई में फिसलकर गिरी सेना की गाड़ी
-
देश को दहलाने की साजिश नाकाम! दिल्ली में PAK टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 आतंकियों को पकड़ा
-
दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: शाहीन के व्हाट्सऐप चैट ने खोले कई राज, मैडम X और Z की तलाश तेज, यहीं से मिल रहे थे आदेश
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें