जम्मू-कश्मीर: राज्यसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस का बोलबाला, 3 सीटों पर किया कब्जा; BJP के खाते में सिर्फ एक

जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा की चार सीटों के चुनाव के परिणाम आ गए हैं. NC ने जीते 3 सीटें और BJP ने 1.

Published date india.com Published: October 24, 2025 7:21 PM IST
Jammu Kashmir Rajya Sabha results
Jammu Kashmir Rajya Sabha results

 Jammu Kashmir Rajya Sabha Election: जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा की चार सीटों के चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. इन चार सीटों में से तीन सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, जबकि चौथी सीट बीजेपी के खाते में गई है. चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल देखने को मिली और सभी प्रमुख पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों को बधाई दी.

नेशनल कॉन्फ्रेस ने मारी बाजी

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार चौधरी मोहम्मद रमजान, सज्जाद अहमद किचलू और शमी ओबेरॉय राज्यसभा के लिए विजयी रहे. वहीं बीजेपी के सत शर्मा ने चौथी सीट जीतकर पार्टी के लिए खुशी का माहौल बनाया. सत शर्मा को कुल 32 वोट मिले. इन सभी सीटों पर शुक्रवार को ही चुनाव संपन्न हुआ था. नतीजों के साथ ही उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में उत्साह देखा गया.

वरिष्ठ नेता ने दी बधाई

पार्टी बयान के अनुसार, नेशनल कॉन्फ्रेंस के चौधरी मोहम्मद रमजान जम्मू-कश्मीर से विजयी हुए हैं. उन्हें कुल 58 वोट मिले. फारुख अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला जैसे वरिष्ठ नेता विजयी उम्मीदवारों को बधाई देने के लिए जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मौजूद रहे. विजयी उम्मीदवारों को बधाई देने का यह समारोह राज्य के राजनीतिक माहौल को उत्साहपूर्ण बना गया.

उमर अब्दुल्ला करेंगे मीडिया से बात

चारों राज्यसभा सीटों के नतीजों के ऐलान के बाद उमर अब्दुल्ला श्रीनगर में मीडिया से भी बातचीत करेंगे. इस दौरान वे जीत और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा करेंगे. राज्यसभा के चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस की शानदार जीत और बीजेपी की एक सीट पर सफलता ने जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक स्थिति को नया मोड़ दिया है. अब सभी पार्टियों की नजर आगामी राजनीतिक घटनाओं पर हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.