By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Jammu Kashmir Suspicious Movement Was Seen On Pakistan Side Along The International Border Ib In Ramgarh Sector Of Samba
J&K: सांबा में बॉर्डर पार दिखी संदिग्ध हलचल, नौशेरा-राजौरी में तोड़ा सीजफायर
जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया है...
सांबा, जम्मू-कश्मीर. जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया है. पुलिस ने ये जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि सांबा के रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर (आईबी) पर पाकिस्तान की तरफ संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी. बीएसएफ ने तुरंत ही फायरिंग की. इसके बाद वहां किसी तरह की हलचल नहीं हुई है.
कश्मीर के नौशेरा-राजौरी में भी पाक रेंजर्स ने सीजफायर का उल्लंघन किया है. इससे पहले, जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में एलओसी के पास रविवार को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसका भारतीय जवानों ने करारा जवाब दिया था. सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि शाम में पौने 5 बजे नौशेरा सेक्टर के पास गोलाबारी शुरू हुई और यह 6 बजकर 50 मिनट तक जारी रही. हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के छोटे, स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे जिसके बाद एलओसी की हिफाजत कर रहे भारतीय जवानों ने माकूल जवाब दिया.
#WATCH Pakistan violated ceasefire in Jammu & Kashmir’s Rajouri pic.twitter.com/fBpoIat1gv
— ANI (@ANI) February 26, 2018
जम्मू कश्मीर में एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं बढ़ी है. इन घटनाओं में इस साल 12 सुरक्षाकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत हो गई और 75 से ज्यादा लोग घायल हो गए जिसमें अधिकतर नागरिक थे.
Also Read:
-
कश्मीर के सबसे बड़े मदरसों में से एक 'सिराज-उल-उलूम' गैर-कानूनी संस्था घोषित किया गया, UAPA के तहत हुई कार्रवाई, जानें पूरा मामला
-
कश्मीरियों ने दिल खोलकर ईरान के लिए किया दान, नकद, सोने, बर्तन से लेकर मवेशी तक... ईरान दूतावास ने कहा- यह दया कभी नहीं भुलाई जाएगी
-
कश्मीरियों ने दिल खोलकर ईरान के लिए किया दान, नकद, सोने, बर्तन से लेकर मवेशी तक... ईरान दूतावास ने कहा- यह दया कभी नहीं भुलाई जाएगी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें