EnglishHindi

Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav Results: जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-NC गठबंधन को मिली जीत, CM चेहरे पर सियासत तेज

Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav Vote Counting LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के हालिया विधानसभा चुनावों में 63.45% मतदान हुआ, जो 2014 से थोड़ा कम है. सोपोर और बारामुला जैसे क्षेत्रों में 30 सालों में सबसे ज्यादा मतदान देखा गया.

Written by: Manoj Yadav Edited by: Manoj Yadav
Updated: October 8, 2024, 11:12 PM IST

Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav Results: जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav Results LIVE) संपन्न हुए. यहां पर अबकी बार कुल 63.45% मतदान हुआ, जो 2014 के 65.8% से 2.35% कम है. 1 अक्टूबर को हुए तीसरे चरण में 68.72% मतदान हुआ, जबकि दूसरे चरण में 57.31% मतदान हुआ, जो पहले चरण के 61.38% मतदान से कम रहा. चुनाव में पारंपरिक बहिष्कार करने वाले गढ़ सोपोर और बारामुला में पिछले 30 सालों में विधानसभा चुनावों में सबसे ज़्यादा मतदान हुआ.

2014 में, पीडीपी ने 28 सीटें जीतीं, भाजपा ने 25, एनसी ने 15 और कांग्रेस ने 12 सीटें जीती थी. चुनाव के नतीजे आने के बाद, यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार राजनीतिक परिदृश्य कैसे बदलता है.

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के सबसे तेज नतीजों के लिए www.india.com से जुड़े रहें.

Follow updates here:

  • Oct 8, 2024 11:12 PM IST

    जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-NC गठबंधन को मिली जीत, CM चेहरे पर सियासत तेज

    विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पहली चुनी हुई सरकार बनाएगा. जहां उसने विधानसभा चुनावों में 90 में से 49 सीट हासिल की हैं. पांच साल पहले संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद जम्मू कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए हैं. जम्मू-कश्मीर की सबसे पुरानी क्षेत्रीय पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) 42 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी तथा उसे अपने दम पर बहुमत से सिर्फ छह सीट कम मिली हैं.
  • Oct 8, 2024 11:09 PM IST
    नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेता उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा, कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल कर ‘उल्लेखनीय कार्य’ करेंगे. नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष ने ‘पीटीआई-वीडियो’ सेवा से कहा, केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर कुछ चीजें की जा सकती हैं और कुछ चीजें नहीं की जा सकतीं. लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि जम्मू-कश्मीर हमेशा के लिए केंद्र शासित प्रदेश नहीं रहेगा. हम उम्मीद करते हैं कि माननीय प्रधानमंत्री सम्मानजनक काम करेंगे और जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा लौटाएंगे और फिर हमारे घोषणापत्र के बाकी हिस्से को लागू किया जाएगा.
  • Oct 8, 2024 7:32 PM IST
    जम्मू-कश्मीर में भाजपा के प्रदर्शन पर गर्व: प्रधानमंत्री
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदर्शन पर गर्व जताया. उन्होंने इस केंद्रशासित प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस को बधाई दी. मोदी ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट करते हुए जम्मू-कश्मीर के लोगों को भरोसा दिलाया कि वह इस क्षेत्र के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे.
  • Oct 8, 2024 6:39 PM IST

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने जीत हासिल की है. नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42 सीटें, कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं. बीजेपी को 29 सीटें, पीडीपी को 3 सीटें और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, सीपीआई (एम) और आम आदमी पार्टी ने एक-एक सीट जीती है. वहीं, निर्दलीय 7 सीटों पर विजयी रहे.

  • Oct 8, 2024 5:13 PM IST

    JKNC के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बडगाम और गंदेरबल दोनों सीटों से 18,485 और 10,574 मतों के अंतर से जीत हासिल की.

  • Oct 8, 2024 4:18 PM IST

    41 सीटों पर नेशनल कांफ्रेंस को मिली जीत. 27 सीटों पर भाजपा जीती.

  • Oct 8, 2024 4:01 PM IST

    जम्मू-कश्मीर में सात सीटों पर निर्दलीयों को मिली जीत.

  • Oct 8, 2024 4:00 PM IST

    जम्मू-कश्मीर में 85 सीटों के नतीजे घोषित. 40 सीटों पर नेशनल कांफ्रेंस और 27 सीटों पर भाजपा जीती.

  • Oct 8, 2024 3:37 PM IST

    जम्मू-कश्मीर में 81 सीटों के नतीजे घोषित. 38 सीटों पर नेशनल कांफ्रेंस जीती. 26 सीटें भाजपा के खाते में और 6 सीटों पर कांग्रेस को मिली जीत.

  • Oct 8, 2024 3:32 PM IST

    जम्मू-कश्मीर में कुल 77 सीटों के नतीजे घोषित, जिसमें 36 सीटों पर नेशनल कांफ्रेस को मिली जीत. भाजपा को 26 सीटों पर मिली जीत. कांग्रेस 6 सीटें जीती और पीडीपी को कुल तीन सीटें मिली हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.