कर्नाटक के पूर्व मंत्री जी.जनार्दन रेड्डी की मुश्किलें बढती नज़र आ रही है। एक सीनियर अफसर के ड्राईवर ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उस ड्राइवर ने अपनी सुसाइड नोट में रेड्डी पर आरोप गंभीर आरोप लगाया। सुसाइड नॉट में लिखा है कि नोटबंदी के बाद बेटी की शादी के लिए उन्होंने 100 करोड़ का कालाधन सफेद करवाया। यह भी पढ़े: लोगों के पास पैसे की किल्लत और ये नेता 500 करोड़ में कर रहा अपनी बेटी की शादी
ड्राइवर का नाम केसी रमेश, मांडया जिले के मड्डूर में एक लॉज में मृत पाया गया। रमेश उस सरकारी अधिकारी का ड्राइवर था जिसने सुसाइड नोट के मुताबिक रेड्डी के मनी लांड्रिंग के काम में मदद की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेड्डी ने अपनी बेटी के शादी से पहले अपने इस काले धन को सफ़ेद कर लिया था।
ड्राइवर ने ये भी इलज़ाम लगाया हैं की उसको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। सुसाइड नोट में आगे लिखा है की काले धन को सफ़ेद करने के लिए अधिकारी को 20 प्रतिशत कमीशन मिला था।
बता दें की हाल ही में जनार्दन रेड्डी ने बड़ी धूम-धाम से अपनी बेटी की शादी की थी। यह शादी ऐसे समय हुई जब लाखों लोग नकदी के लिए एटीएम के बाहर कतारों में खड़े हो रहे हैं। नव दंपति को बधाई और आशीर्वाद देने के लिए करीब 50,000 लोग बेंगलुरु पैलेस में जमा हुए थे । उपमहाद्वीप में सबसे खर्चीली शादियों में एक, पांच दिवसीय शानदार कार्यक्रम की सर्वत्र आलोचना और इससे इष्र्या हुई थी।
पूर्व भाजपा विधायक 49 वर्षीय रेड्डी करोड़ों रुपये के खनन घोटाले में कथित रूप से संलिप्त होने के कारण 40 महीने तक जेल में रहने के बाद जमानत पर चल रहे हैं। इस घोटाले के उजागर होने के बाद साल 2010-11 में इस दक्षिणी राज्य में राजनीतिक भूचाल आ गया था।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.