EnglishHindi

लोगों के पास पैसे की किल्लत और ये नेता 500 करोड़ में कर रहा अपनी बेटी की शादी

शादी का कार्ड देखकर ही उड़ गए थे लोगों के होश

Written by: Aman Gupta
Updated: November 15, 2016, 8:47 PM IST

500 और 1000 के नोट बंद किए जाने के बाद एक तरफ जहां देश में अफरा तफरी का माहौल है। लोग अपने पुराने  नोटों को बदलवाने के लिए बैंकों के बाहर सुबह से शाम तक लंबी लाइनें लगाकर खड़े हैं। वहीं दूसरी कर्नाटक के पूर्व मंत्री जी. जनार्दन रेड्डी बुधवार को अपनी बेटी की शादी करने जा रहे हैं। ये शादी चर्चा का विषय इसलिए भी है क्योंकि इसमें  500 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

ऐसे समय में जब बाकी देश पैसों की किल्लत से जूझ रहा है ये शादी सभी का ध्यान खींच रही है। 49 साल के जनार्दन रेड्डी को अवैध माइनिंग के मामले में तीन साल की जेल भी हो चुकी है। कभी उन्हें कर्नाटक में ‘माइनिंग किंग’ के नाम से जाना जाता था। वह पिछले साल ही जमानत पर रिहा हुए हैं। बेल्लारी ब्रदर्स के नाम से मशहूर रेड्डी भाइयों में जनार्दन और उनके बुजुर्ग भाई जी करुणाकरन रेड्डी येदियुरप्पा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

जनार्दन रेड्डी की बेटी ब्रह्माणी रेड्डी की इस शादी के लिए बैंगलोर पैलेस ग्राउंड में बॉलीवुड के आर्ट डायरेक्टरों की मदद से तैयार किए गए बड़े-बड़े आकार के सेट लगाए गए हैं, जो दरअसल हम्पी के विठ्ठल मंदिर से लेकर 14वीं सदी के विजयनगर राज्य की नकल हैं। जिस जगह खाने- पीने का इंतजाम किया गया है उस जगह को बेल्लारी के उस गांव का रूप दिया गया है, जो जनार्दन रेड्डी के गृहनगर है।

इस शादी में 50,000 मेहमानों के आने का अनुमान है और सुरक्षा के लिए 3000 सुरक्षाकर्मी रहेंगे।शादी में आने वाले मेहमानों को गेट से अंदर तक लग्जरी बैलगाड़ियों में बैठाकर ले जाया जाएगा और विवाह स्थल की सैर कराई जाएगी। साथ ही फाइव स्टार होटलों में मेहमानों के लिए 1500 कमरे बुक कराए गए हैं।

ब्रह्माणी रेड्डी अपनी शादी में करीब 17 करोड़ की साड़ी पहनने वाली हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस शादी में वो साड़ी के साथ जो ज्वैलरी पहनेंगी उसकी कीमत करीब 90 करोड़ रुपये होगी। यह भी पढ़ें: पैसों के लिए बैंकों के बाहर लाइन में खड़े लोगों को स्कूली बच्चे पिला रहे पानी

कुछ समय पहले इस शादी के लिए भेजा गया कार्ड भी अपने आप में चर्चा का विषय बना था। छोटे से बक्से में इस कार्ड में एक एलसीडी थी जिसमें एक वीडियो के माध्यम से लोगों को इस शादी के लिए आमंत्रित किया गया था। इस शादी की भव्यता का अंदाजा उस वीडियो से ही लग गया था। सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो खूब वायरल हुआ था।

शादी में जिस तरह से खर्च होने वाला है कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि जनार्दन रेड्डी के पास काफी काला धन है। लेकिन इस शादी के बाद रेड्डी ने सभी बिल दिखाने का वादा किया है। सूत्रों का कहना है कि “सभी भुगतान ईवेंट मैनेजमेंट कंपनियों को चेक के ज़रिये दिया गया है, और हर खर्च का हिसाब रखा जा रहा है।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.