डॉ. कलाम के अंतिम संस्कार में नहीं पहुँची जयललिता, स्वास्थ को लेकर चर्चाएं तेज

गुरूवार को रामेश्वरम में पूर्व राष्ट्रपति की अंत विधि के दौरान तमिलनाडु सरकार के कई बड़े मंत्री मौजूद थे

Published date india.com Updated: July 30, 2015 8:14 PM IST
Jayalalithaa | Tamil Nadu Chief Minister | RIP Kalam | Jayalalithaa ill | डॉ. कलाम के अंतिम संस्कार में नहीं पहुँची जयललिता, स्वास्थ को लेकर चर्चाएं तेज

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलामजी का अंतिम संस्कार गुरूवार को उनके गाँव रामेश्वरम में किया गया। पूर्व राष्ट्रपति  अंतिम संस्कार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी समेत देश के तमाम बड़े नेता मौजूद थे मगर वहा तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता कई नज़र नहीं आयी।

कलाम साहब के निधन  के बाद जयललिता ने एक बयान जारी कर कहा था, ‘मैं अब्दुल कलाम का हृदय से सम्मान करती हूं और उनके निधन से बुरी तरह आहत हूं। मैं उनके अंतिम दर्शन के लिए रामेश्वरम जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहती हूं लेकिन मेरा खराब स्वास्थ्य मुझे सफर करने की इजाजत नहीं देता।’

गुरूवार को रामेश्वरम में पूर्व राष्ट्रपति की अंत विधि के दौरान तमिलनाडु सरकार के कई बड़े मंत्री मौजूद थे।

आपको बता दे की पिछले कई दिनों से जयललिता सार्वजनिक तौर पर कहीं दिखाई नहीं दी हैं। पिछले पार्टी द्वारा पिछले महीने आयोजित की गई इफ्तार पार्टी से भी वे जहां एक ओर नदारद रहीं। यही नहीं उन्होंने उप-चुनाव के प्रचार में खासी दिलचस्पी नहीं दिखाई। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल हैं की आखिर अम्मा को हुआ क्या हैं।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.