नीतीश को बड़ा झटका: भागलपुर के जेडीयू सांसद अजय मंडल ने दी इस्तीफे की धमकी, CM को लिखा खत

टिकट बंटवारे को लेकर जेडीयू में अंदरूनी असंतोष बढ़ता जा रहा है. सांसद अजय मंडल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस्तीफे की चिट्ठी पोस्ट कर सियासी हलचल तेज कर दी.

Published date india.com Updated: October 14, 2025 1:51 PM IST
सांसद अजय मंडल
सांसद अजय मंडल

भागलपुर से जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद अजय मंडल ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर नाराजगी जताते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की चेतावनी दी है. उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर कहा कि पार्टी में अब उनकी राय को कोई महत्व नहीं दिया जा रहा. दरअसल, टिकट बंटवारे को लेकर जेडीयू में अंदरूनी असंतोष बढ़ता जा रहा है. जहां गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल टिकट के लिए सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे, वहीं उसी जिले के सांसद अजय मंडल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस्तीफे की चिट्ठी पोस्ट कर सियासी हलचल तेज कर दी.

विधानसभा टिकटों पर राय नहीं लिए जाने से नाराज

अपने पोस्ट में अजय मंडल ने नीतीश कुमार को संबोधित करते हुए लिखा कि स्थानीय सांसद होने के बावजूद विधानसभा टिकटों पर उनसे राय नहीं ली गई. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में सांसद पद पर बने रहना उनके लिए “अनुचित” है.

पत्र में अजय मंडल ने संगठनात्मक निर्णयों पर असहमति जताते हुए लिखा कि बीते महीनों में पार्टी के भीतर ऐसे फैसले लिए गए हैं जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिन लोगों का संगठन से कभी कोई जुड़ाव नहीं रहा, उन्हें टिकट देने पर विचार हो रहा है, जबकि पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है.

यहां पढ़ें चिट्ठी

मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर तक नहीं

उन्होंने यह भी शिकायत की कि उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर तक नहीं दिया जा रहा. अंत में उन्होंने नीतीश कुमार से आग्रह किया कि उन्हें सांसद पद से त्यागपत्र देने की अनुमति दी जाए.

भागलपुर की राजनीति में यह घटनाक्रम बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि अजय मंडल लंबे समय से नीतीश कुमार के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते थे. अब उनका खुला विरोध जेडीयू के भीतर उठते असंतोष की एक और बानगी बनकर सामने आया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.