
Shivendra Rai
शिवेंद्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता का 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. आजतक से शुरुआत की. लोकमत हिंदी में 2 साल बिताने के बाद नवंबर 2024 में इंडिया.कॉम ... और पढ़ें
Jhansi Inspector Viral Video: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक पुलिस अधिकारी ने पुलिस पर ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर झांसी पुलिस लाइन में जमकर हंगामा काटा. खुद को पुलिस से बचाने की गुहार लगा रहे शख्स एक सस्पेंडेड पुलिस इंस्पेक्टर हैं जिनका नाम मोहित यादव है. मोहित यादव ने आरोप लगाया कि विभाग के उसके वरिष्ठ अधिकारी उसे परेशान कर रहे हैं. वह कैमरे पर रोते भी दिखे. उन्होंने आरोप लगाया कि वह पुलिस लाइन में प्रतिसार निरीक्षक (RI) से छुट्टी मांगने गए थे, लेकिन RI ने उनके प्राइवेट पार्ट पर लात मारकर उन्हें भगा दिया.
घटना झांसी की पुलिस लाइन की है. एक पुलिस अधिकारी ने पुलिस लाइन में हंगामा मचा दिया और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिस अधिकारी आरोप लगा रहा है कि पिछले दो दिनों से विभाग के उसके वरिष्ठ अधिकारी उसे परेशान कर रहे हैं और वह अपनी लंबित छुट्टी के आवेदन के बारे में चर्चा करने के लिए पुलिस लाइन गया था.
सस्पेंडेड पुलिस इंस्पेक्टर मोहित यादव ने कहा कि पिछले कुछ सालों से वह खराब दौर से गुजर रहे हैं. क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर मोहित यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर परेशान किए जाने के बाद मदद के लिए डायल 112 पर कॉल किया था. घटना के बारे में विस्तृत जानकारी इंस्पेक्टर मोहित यादव ने नवाबाद पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनके छुट्टी के आवेदन को जानबूझकर उच्च अधिकारियों को नहीं भेजा गया.
इंस्पेक्टर मोहित यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस लाइन में प्रतिसार निरीक्षक (RI) से छुट्टी मांगने गए थे. RI ने उनके प्राईवेट पार्ट पर लात मारकर भगा दिया।@bstvlive @Uppolice #Jhansi pic.twitter.com/o850KqWnJa
— Manish MauryavanshiSp (मनी भैय्या) (@ManiMauryavansi) January 16, 2025
मोहित यादव का आरोप है कि जब उन्होंने देरी के बारे में रिवर्जन इंस्पेक्टर से बात की तो अधिकारी ने उन्हें धक्का दिया, गाली दी और यहां तक कि उनके प्राइवेट पार्ट पर लात मारकर उन्हें भगा दिया. जानकारी के अनुसार ये मामला बुधवार, 15 जनवरी की रात का है. मोहित यादव मैनपुरी क रहने वाले हैं और 2012 में मृतक आश्रित कोटे से यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बने थे. अभी उनकी पोस्टिंग झांसी में है. मोहित का आरोप है कि उन्हें जान बूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है.
जब मामला बढ़ा तो एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार का बयान सामने आया. उन्होंने मोहित के आरोपों को बेबुनियाद बताया. ज्ञानेन्द्र कुमार ने कहा, “मोहित यादव नवंबर 2023 में ललितपुर से ट्रांसपर होकर झांसी आए थे. इनको पहले भी तीन मिस कंडक्ट मिल चुकी हैं. वर्तमान में अनुशासन हीनता और विवेचना में लापरवाही के कारण इन्हें निलंबित करते हुए चार जांचें चल रही हैं… ये कई बार अभद्रता कर चुके हैं. मोहित यादव द्वारा जो भी आरोप अधिकारियों पर लगाए जा रहे हैं, वो बिल्कुल बेबुनियाद हैं… मोहित यादव ने कुछ समय पहले एप्लीकेशन देकर भी आरोप लगाए थे, साथ में अपना इस्तीफा भी दिया था, उसकी भी जांच की जा रही है.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.