Indian Railway News: इस राज्य में जंगली हाथियों का तांडव, रेलवे ने रद्द की कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनें

Indian Railway News: झारखंड में जंगली हाथियों की लगातार आवाजाही के कारण कई पैसेंजर और मे

Published date india.com Published: December 17, 2025 9:48 PM IST
Indian Railway News: इस राज्य में जंगली हाथियों का तांडव, रेलवे ने रद्द की कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनें

Indian Railway News: झारखंड में जंगली हाथियों की लगातार आवाजाही के कारण कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है.यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एहतियाती कदम उठाए हैं.इसी वजह से 18 और 19 दिसंबर को कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है.यह निर्णय पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा लिया गया है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार टाटानगर रेलखंड समेत नक्सन-राउरकेला, चक्रधरपुर-राउरकेला और राउरकेला-झारसुगुड़ा सेक्शन में हाथियों की गतिविधियां लगातार देखी जा रही हैं.कई जगहों पर हाथियों के झुंड रेलवे ट्रैक के पास घूमते नजररहे हैं.कुछ मामलों में हाथी सीधे पटरियों पर भीजा रहे हैं, जिससे ट्रेनों के संचालन में बड़ा खतरा पैदा हो गया है.

हाथियों की मौजूदगी के कारण ट्रेनों के अचानक सामने आ जाने से हादसे की आशंका बनी रहती है.इसी को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा है.रेलवे का मानना है कि समय रहते ट्रेनें रद्द करने से किसी भी बड़े हादसे को रोका जा सकता है.यह फैसला अस्थायी है और हालात सामान्य होने तक लागू रहेगा.

रद्द की गई ट्रेनों में राउरकेला-टाटानगर मेमू, चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू, रांची-झारसुगुड़ा-रांची मेमू, राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू और बरामपुड़ा-बिसरा-बरामपुड़ा पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं.ये सभी ट्रेनें 18 और 19 दिसंबर को अपने निर्धारित समय पर नहीं चलेंगी. इन ट्रेनों के रद्द होने से रोज यात्रा करने वाले यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी हो सकती है.कई लोग इन ट्रेनों पर निर्भर रहते हैं, जिससे उन्हें वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा.रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें.

रेल प्रशासन ने बताया कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है.इसके लिए वन विभाग के साथ मिलकर काम किया जा रहा है.रेलवे ट्रैक पर गश्त बढ़ा दी गई है और संवेदनशील इलाकों में लोको पायलटों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.जैसे ही ट्रैक सुरक्षित होगा और हाथियों की आवाजाही कम होगी, ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.