By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Jharkhand Gangrape News Woman Gang Raped By 17 Persons In Husbands Presence In Dumka Jharkhand
Jharkhand Gangrape: झारखंड के दुमका जिले में हैवानियत- पति के सामने ही महिला से 17 लोगों ने किया गैंगरेप
Jharkhand Gangrape: झारखंड के दुमका जिले से दिल को दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है. यहां पति के सामने ही महिला से 17 लोगों ने हैवानियत की सारी हदें (Woman Gang-Raped) पार कर दी.
Jharkhand Gangrape: झारखंड के दुमका जिले से दिल को दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है. यहां पति के सामने ही महिला से 17 लोगों ने हैवानियत की सारी हदें (Woman Gang-Raped) पार कर दी. बुधवार को इस सिलसिले में रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस ने यह जानकारी दी.
मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक इलाके में यह अपराध हुआ, जब पांच बच्चों की मां अपने पति के साथ मेले से घर लौट रही थी. आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया. बदमाश दोनों पर हावी हो गए और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.
अपराध की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी थाने पहुंचे. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक अभियान चलाया है. महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है.
(इनपुट: IANS)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें