By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Jharkhnd Gang Rape Case Rjd Leader Shivanand Tiwary Given Controversial Statement
Jharkhand Gang rape Case: राजद नेता ने दिया अजीबोगरीब बयान, पोर्न और आइटम डांस है वजह..देखें Video
झारखंड के दुमका जिले के घांसीपुर गांव में 17 युवकों ने मिलकर पति के सामने 35 वर्षीय पत्नी के साथ गैंगरेप किया. इस घटना के बाद राजद नेता शिवानंद तिवारी ने अजीबोगरीब बयान दिया है. क्या कहा है....देखिए इस वीडियो में...
Jharkhand Gang rape Case: झारखंड के दुमका में कथित गैंगरेप की घटना पर राजद के शिवानंद तिवारी ने अजीबोगरीब बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि फिल्मों में आइटम डांस, विज्ञापन, फोन पर अश्लील सामग्री ही बलात्कार की मानसिकता को तैयार करते हैं. बस कड़े कानून बनाने से यह खत्म नहीं होगा. जब तक बलात्कार के लिए लोगों को उकसाने वाली स्थिति बनी रहती है तब तक आप इसे रोक नहीं पाएंगे.
उन्होंने कहा कि किसी ने भी यह नहीं सोचा होगा कि एक आदिवासी इलाके में लड़की या महिला के साथ कभी बलात्कार होगा. आदिवासी संस्कृति में कभी कोई बलात्कार नहीं था लेकिन आधुनिकता से लोग महिलाओं को सामान के रूप में देखने लगे.
A 35-year-old woman was allegedly gang-raped by 17 men in Mufassil area of Dumka in Jharkhand on Tuesday. https://t.co/2Jgtxzriu2
— ANI (@ANI) December 10, 2020
बता दें कि दुमका में मंगलवार देर रात दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. बलात्कार की इस घटना में आरोप के अनुसार, पति की गर्दन पर चाकू रखकर उसके सामने ही उसकी पत्नी के साथ 17 युवकों ने गैंगरेप किया, महिला मेला देखकर घर लौटी थी. घटना मंगलवार की देर शाम करीब 7 बजे दुमका प्रखंड क्षेत्र के घांसीपुर गांव के पास हुई. महिला की उम्र 35 साल बतायी जा रही है और वह पांच बच्चों की मां है. पीड़िता अपने पति के साथ घांसीपुर साप्ताहिक हाट से लौट रही थी. वापस लौटने के दौरान युवकों ने दोनों को पकड़ लिया.
आरोप के मुताबिक पांच युवकों ने पति के हाथ-पैर को पकड़कर रखा था और झाड़ी में ले जाकर उसकी पत्नी के साथ बारी-बारी से सभी 17 युवकों ने गैंगरेप किया. विरोध करने पर युवकों ने पति की पिटाई भी की. पति की गर्दन पर आरोपी युवकों ने चाकू सटा रखा था. गैंगरेप के बाद पति-पत्नी को छोड़कर सभी युवक फरार हो गए.
पति-पत्नी का कहना है कि अंधेरा रहने के कारण दंपति 17 युवकों में एक युवक को ही पहचान पाए. आरोपी की पहचान गोलपुर निवासी रामू मोहली के रूप में हुई है. पीड़िता ने घटना की जानकारी पंचायत के मुखिया, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों को दी. बुधवार सुबह मुखिया, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण महिलाएं पीड़ित दंपति को लेकर मुफस्सिल थाना पहुंचे और गैंगरेप की जानकारी पुलिस को दी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें