J&K: गृह मंत्रालय ने कश्मीर से 7,000 से ज्यादा अर्द्धसैन्य जवानों की वापसी का आदेश दिया

इस महीने की शुरूआत में घाटी से ऐसी करीब 20 कंपनियों को वापस भेज दिया गया था.

Published date india.com Updated: December 25, 2019 12:19 AM IST
J&K: गृह मंत्रालय ने कश्मीर से 7,000 से ज्यादा अर्द्धसैन्य जवानों की वापसी का आदेश दिया
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा को लेकर समीक्षा के बाद कश्मीर से 7,000 से अधिक अर्द्धसैन्य जवानों की तुरंत वापसी का आदेश दिया है. अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की कुल 72 कंपनियों को देश भर में अपने स्थानों पर ‘लौटने’ को कहा गया है. इस तरह की एक कंपनी में करीब 100 कर्मी होते हैं.

सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और एसएसबी से ली गयी इन टुकड़ियों को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद कश्मीर घाटी भेजा गया था. सोमवार को जारी एक आदेश के मुताबिक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 24 कंपनियों, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की 12-12 कंपनियों को वापस भेजा जा रहा है.

इस महीने की शुरूआत में घाटी से ऐसी करीब 20 कंपनियों को वापस भेज दिया गया था.

(इनपुट भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.