Encounter, Encounter in J&K, Jammu and Kashmir, Anantnag, terrorists, J&K: जम्मू और कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आज बुधवार को अचानक हुई मुठभेड़ में अनंतनाग जिले में दो आतंकवादी मार गिराए हैं. जबकि कल मंगलवार को दो आतंकवादी मार गिराए थे. इस तरह से अनंतनाग जिले में दो दिनों में 4 आतंकवादियों का सफाया किया जा चुका है.
जम्मू और कश्मीर पुलिस ने एक बयान में बताया की अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके के थजीवारा में अनंतनाग पुलिस की आकस्मिक मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हुए हैं.
J&K | Visuals from Anantnag where two terrorists were neutralised in a chance encounter.
(Visuals deferred by unspecified time) https://t.co/QrBCGyrHo0 pic.twitter.com/KPuD0ZqZGf
— ANI (@ANI) September 7, 2022
जम्मू और कश्मीर में शोपियां पुलिस ने आई प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो हाइब्रिड आतंकवादियों को फैजान फैयाज भट और यावर निजाम मीर गिरफ्तार किया है. उनके पास से दो पिस्तौल सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. यह जानकारी शोपियां पुलिस ने एक बयान में दी है.
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए थे. अनंतनाग के पोशक्रीरी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया था. तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसपर उन्होंने जवाबी कार्रवाई की और फिर दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गई थी. इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे. दोनों आतंकवादियों का संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से था.
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर क्षेत्र) विजय कुमार ने ट्वीट किया था, ” सुरक्षाबलों ने दानिश भट और बशरत नबी को मार गिराया, जिनका संबंध प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से था. दोनों ही 9 अप्रैल, 2021 को प्रादेशिक सेना के सैनिक सलीम की तथा 29 मई, 2021 को जबलीपोरा में दो नागरिकों की हत्या में शामिल थे.” (इनपुट भाषा )
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.