जेएनयू प्रशासन का बयान, कहा-परिसर में शांति के बीच नए सेमेस्टर की कक्षाएं हुईं शुरू

जेएनयू छात्र संघ ने छात्रों से अगले फैसले तक पंजीकरण का बहिष्कार जारी रखने और शैक्षणिक गतिविधियां बंद रखने को कहा है.

Published date india.com Published: January 15, 2020 8:26 AM IST
JNU entrance exam
The examinations will be held from September 20 to Sept 23.(File Photo)

नई दिल्ली: देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी (Jawaharlal Nehru University) हमेशा से किसी न किसी वजह से चर्चा का केंद्र बना रहता है. पिछले कुछ दिनों से जेएनयू के समर्थन में देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन भी हो रहे हैं. हाल ही में हुए यूनिवर्सिटी के अंदर मार पिट के वारदात के बाद देश भर के छात्रों के एक समूह में भारी गुस्सा है. यही नहीं, फीस वृद्धि के कारण भी जेएनयू काफी दिनों से सुर्खियों में है.

इन सब गहमा-गहमी के बीच जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि कई स्कूलों में नए सेमेस्टर के लिए कक्षाएं शुरू हो गई हैं और परिसर में ‘‘शांति’’ है. हालांकि फीस वृद्धि को लेकर अभी भी छात्रों और शिक्षकों का एक वर्ग कक्षाओं में नहीं आ रहा है. जेएनयू के रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार ने एक बयान में कहा कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक शाखाओं ने 14 जनवरी को सामान्य तरीके से काम किया और परिसर में भी शांति रही.

JNU violence: हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से साजिश रचने वाले व्हाट्सऐप ग्रुप के बारे में मांगी जानकारी

कुमार ने कहा कि छात्रों का पंजीकरण भी बढ़ रहा है. छुट्टियों या ‘असाइनमेंट’ के कारण बाहर गए हुए छात्रों की सुविधा के लिए पंजीकरण की तिथि 15 जनवरी तय कर दी है. हालांकि विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों और शिक्षकों ने फीस वृद्धि को लेकर अपना विरोध और कक्षाओं का बहिष्कार जारी रखा है. एक प्रोफेसर का कहना है कि कक्षाएं नहीं लगीं और स्कूल खाली रहे. जेएनयू छात्र संघ ने छात्रों से अगले फैसले तक पंजीकरण का बहिष्कार जारी रखने और शैक्षणिक गतिविधियां बंद रखने को कहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.