राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च करते JNU के प्रदर्शनकारी छात्र पुलिस हिरासत में, लाठीचार्ज भी हुआ

कुलपति एम जगदीश कुमार को पद से हटाने को लेकर मार्च, पुलिस लाठीचार्ज में कुछ प्रदर्शनकारी घायल भी हुए

Published date india.com Published: January 9, 2020 8:30 PM IST
राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च करते JNU के प्रदर्शनकारी छात्र पुलिस हिरासत में, लाठीचार्ज भी हुआ
Delhi Police hauled protestors and stopped them from marching towards Rashtrapati Bhavan.

नई दिल्ली: जेएनयू में नकाबपोश लोगों के हमले के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च करने का प्रयास करते समय पुलिस ने रोक दिया और बाद में हिरासत में ले लिया. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय केे कैंपस में 5 जनवरी को हुई हिंसा के बाद कुलपति को हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज से कुछ प्रदर्शनकारी घायल भी हो गए.

पुलिस ने जनपथ पर यातायात रोकने का प्रयास करते हुए भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज भी किया. पुलिस ने लाउडस्पीकरों से भीड़ से शांति बरकरार रखने की भी अपील की. जेएनयू कैंपस में हुई हिंसा के बाद कुलपति को हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी छात्रों को चोटें आईं हैं.

बता दें कक छात्रों के राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ने का प्रयास करने से पहले, जेएनयू छात्र संघ और जेएनयू शिक्षक संघ ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात कर कुलपति एम जगदीश कुमार को पद से हटाने की भी मांग की है.

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. वे कैंपस में 5 जनवरी को हुई हिंसा के बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति को हटाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च कर रहे थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर आरएस कृष्णिया और दो डीसीपी नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में सुरक्षा उपायों का जायजा लिया और उत्‍तर-दक्षिण ब्लॉकों के पास सुरक्षा कर्मियों की एहतियाती तैनाती की गई, क्योंकि जेएनयू के छात्र राहास्त्रपति भवन की ओर मार्च कर रहे थे.

कुलपति को हटाने पर कोई समझौता नहीं : जेएनयूएसयू अध्यक्ष 
जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने गुरुवार को कहा कि जब तक विश्वविद्यालय के कुलपति (वीसी) एम जगदीश कुमार को हटाया नहीं जाता तब तक छात्र और संकाय नरम नहीं पड़ेंगे. मानव संसाधन विकास (एचआरडी) अधिकारियों से मुलाकात के बाद उन्होंने यह टिप्पणी की.

एचआरडी मंत्रालय से कोई समझौता नहीं
घोष ने कहा कि उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से कुलपति को हटाने का अनुरोध किया है जिस पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में शुक्रवार को बातचीत होगी. उन्होंने कहा, वीसी को हटाने के मुद्दे पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय से कोई समझौता नहीं होगा। वह अब भी यही सोच रहा है कि वीसी को हटाया जाना चाहिए या नहीं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.