जेएनयू हिंसा मामला: शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

सरकार ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कावेरी छात्रावास में रामनवमी पर छात्रों के बीच संघर्ष के बारे में रिपोर्ट मांगी

Published date india.com Published: April 12, 2022 4:12 PM IST
Jawaharlal Nehru University, JNU, Delhi, violence, Delhi,
(फाइल फोटो)

नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय (Education Ministry ) ने रामनवमी पर छात्रों के दो समूहों के बीच संघर्ष के मामले में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, रामनवमी पर छात्रों के समूहों के बीच हुए संघर्ष एवं परिसर में अशांति को लेकर मानक प्रक्रियाओं के तहत औपचारिक रिपोर्ट मांगी गई है.

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) के कावेरी छात्रावास में रविवार को वामपंथी छात्र संगठन और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से संबद्ध दो समूहों के बीच ‘मेस’ में रामनवमी पर कथित तौर पर मांसाहारी भोजन परोसे जाने को लेकर झड़प हो गई थी. पुलिस के अनुसार, इस झड़प में 20 विद्यार्थी घायल हो गए थे. इस बीच, दिल्ली पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत के बाद अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं.

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने दावा किया कि संघर्ष उस समय शुरू हो गया, जब कुछ छात्रों ने हवन का विरोध किया. ऐसा ही आरोप आरएसएस से संबद्ध एबीवीपी ने लगाया है. वहीं, जेएनयू प्रशासन ने परिसर में किसी भी तरह की हिंसा में लिप्त पाए जाने पर छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है.

दूसरी ओर, जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) के सैकड़ों विद्यार्थियों ने सोमवार को यहां दिल्ली पुलिस मुख्यालय और तुगलक रोड थाने पर विरोध-प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय में हुई हिंसा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं की कथित भूमिका के लिए उनकी गिरफ्तारी की मांग की. आइसा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनस्थल पर आरोप लगाया कि कुछ विद्यार्थियों को हिरासत में रखा गया है और उन्हें तुगलक मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ सुरक्षाकर्मियों द्वारा मारपीट किये जाने के आरोपों से इनकार किया है. (इनपुट: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.