Today in History: इतिहास में 6 जुलाई के दिन क्या कुछ हुआ ? इन 10 प्वाइंट्स में जानिए

Today in History: इतिहास में आज ही के दिन चर्चित भारतीय उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन हुआ. नाथूला दर्रा 44 साल बाद खोला गया. दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद में चुने जाने वाले प्रथम अश्वेत एवं भारतीय बने.

Updated: July 6, 2022, 10:05 AM IST

Today in History: व्यावहारिक नीतिशास्त्र के महान दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म 1946 में छह जुलाई को हुआ था. व्यावहारिक नीतिशास्त्र को नया आयाम देने वाले सिंगर को पशुओं के अधिकार और वैश्विक गरीबी के विश्लेषण के लिए खास तौर पर जाना जाता है. सिंगर को नारीवाद, पर्यावरणवाद और गर्भपात संबंधी अधिकारों की सूक्ष्म विवेचना के लिए भी जाना जाता है.

इसके अलावा भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में छह जुलाई के दिन एक बड़ा मोड़ आया जब ‘ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध बुद्धिजीवी, शिक्षाविद्, समाजकर्मी कारोबारी एवं राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी छह जुलाई 1892 को ब्रिटेन की संसद के लिए चुने गए.

देश-दुनिया के इतिहास में छह जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1885 : महान वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने रेबीज रोधी टीके का पहली बार इस्तेमाल किया.
1892 : दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद में चुने जाने वाले प्रथम अश्वेत एवं भारतीय बने.
1901 : भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म.
1935 : तिब्बत समुदाय के 14 वें गुरू दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म.
1944 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को पहली बार ‘राष्ट्रपिता’ के संबोधन से पुकारा.
1946 : नीतिशास्त्र के महान दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म.
1947 : सोवियन संघ में एके-47 रायफलों का निर्माण शुरू.
1986 : भारतीय राजनीतिज्ञ बाबू जगजीवन राम का निधन.
2002: चर्चित भारतीय उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन.
2006 : नाथूला दर्रा 44 साल बाद खोला गया. (भाषा इनपुट्स)

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.